शेयर मार्केट में उछाल के बीच गिरा टाटा ग्रुप का यह शेयर, धड़ाधड़ क्यों बेचने लगे लोग?
Updated on
28-04-2025 06:31 PM
नई दिल्ली: शेयर बाजार में तेजी के बीच टाटा ग्रुप की कंपनी तेजस नेटवर्क्स के शेयरों में आज भारी गिरावट रही। बीएसई पर कंपना का शेयर 15.6% तक गिरकर 726.10 रुपये पर आ गया। इसकी वजह यह है कि कंपनी को पिछली तिमाही में 71.80 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। तेजस नेटवर्क्स को मार्च 2025 में समाप्त तिमाही में 71.80 करोड़ रुपये का घाटा हुआ जबकि पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी को 146.78 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। चार तिमाहियों में लगातार मुनाफा होने के बाद यह कंपनी का पहला तिमाही नुकसान है। तेजस नेटवर्क्स ने शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद अपने नतीजे घोषित किए थे।
चौथी तिमाही में तेजस नेटवर्क्स की कुल कमाई बढ़कर 1,906.94 करोड़ रुपये हो गई है। पिछले साल यह 1,326.88 करोड़ रुपये थी। लेकिन कंपनी का मुनाफा बहुत कम हो गया। मार्च तिमाही में कंपनी ने अपने पुराने सामान के लिए 117 करोड़ रुपये का प्रॉविजन किया जो पूरे साल के लिए 181 करोड़ रुपये है। कंपनी ने साथ ही 22 करोड़ रुपये के खर्च को भी बट्टे खाते में डाल दिया। शुक्रवार को कंपनी का शेयर लगभग 3% गिरकर 859.85 रुपये पर बंद हुआ था। पिछले एक साल में इसमें लगभग 25.6% गिरावट आई है। पिछले एक सप्ताह में लगभग 11% गिर गया है। यह अपने 52-सप्ताह के उच्च स्तर 1,495 रुपये से लगभग 50% नीचे है।
कंपनी का पास मौका
कंपनी ने कहा है कि वित्तीय वर्ष 2026 के लिए उसके पास घरेलू बाजार में एक बड़ा अवसर है। इसमें सरकार की एक बड़ी परियोजना शामिल है। कंपनी को उम्मीद है कि निजी और सार्वजनिक दोनों बाजारों में उसके ग्राहक और एप्लिकेशन बढ़ेंगे। कंपनी अपनी वैश्विक बिक्री को भी बढ़ाने की कोशिश कर रही है। तकनीकी रूप से देखें तो यह स्टॉक अपने सभी आठ प्रमुख सरल मूविंग एवरेज (SMA) से नीचे कारोबार कर रहा है। इसमें 50-दिन, 100-दिन, 150-दिन और 200-दिन के SMA शामिल हैं।
नई दिल्ली: इथेनॉल मिक्स पेट्रोल यानी E20 पर सवाल उठ रहे हैं। कई लोगों ने इससे गाड़ियों का इंजन खराब होने और माइलेज प्रभावित होने का दावा किया है। सरकार…
नई दिल्ली: वाहन मालिकों के लिए अच्छी खबर है। सरकार ने वाहन मालिकों पर अनुपालन बोझ कम करने के लिए छह साल तक पुरानी प्राइवेट बीएस-6 गाडि़यों वाहनों के लिए…
नई दिल्ली: वित्तीय मामलों से जुड़ी संसद की स्थायी समिति ने पिछले हफ्ते अपनी रिपोर्ट में क्रिप्टोकरंसी सहित वर्चुअल डिजिटल असेट्स के बारे में सरकार को सेल्फ रेगुलेटरी ऑर्गनाइजेशन (SRO)…
नई दिल्ली: FMCG सेक्टर की बड़ी कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) ने आज वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही का रिजल्ट जारी किया। जून तिमाही में कंपनी के कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट…
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक समूह टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की सालाना आम बैठक (AGM) अगले महीने होनी है। लेकिन इसमें अड़चन आ सकती है।…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव कम होने से आज शुरुआती कारोबार में कच्चे तेल में गिरावट आई है। अमेरिका और ईरान ने फिलहाल एकदूसरे के ठिकानों पर हमले रोक…