गणतंत्र दिवस पर इस बार नेवी की झांकी में दिखेगी महिला शक्ति की झलक, मार्चिंग दस्ते को भी करेंगी लीड
Updated on
21-01-2023 05:56 PM
नई दिल्ली : इस बार गणतंत्र दिवस की परेड में नेवी की झांकी में महिला शक्ति की झलक दिखेगी। साथ ही परेड में नेवी मार्चिंग दस्ते का नेतृत्व भी महिला अधिकारी करेंगी। इस दस्ते में कुल 144 नौसैनिक होंगे। एयरफोर्स के दस्ते को भी एयरफोर्स की महिला अधिकारी ही लीड करेंगी। सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दस्ते का खिताब हासिल करने के लिए ये दोनों भी मैदान में होंगी। पिछले गणतंत्र दिवस पर नेवी के दस्ते को सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दस्ते का खिताब मिला था।
'हमारा दस्ता सबसे अच्छा होगा' नेवी के दस्ते को लेफ्टिनेंट कमांडर दिशा अमृत लीड करेंगी। दिशा ने कहा कि उन्हें यकीन है कि उनका दस्ता सबसे अच्छा होगा। इसके लिए वो कड़ी मेहनत भी कर रहे हैं। दिशा अमृत डॉर्नियर एयरक्राफ्ट की नेवल एयर ऑपरेशंस ऑफिसर हैं। डॉर्नियर शॉर्ट रेंज का एयरक्राफ्ट है और यह निगरानी के लिए ही इस्तेमाल होता है। पिछले साल 3 अगस्त को इंडियन नेवी की महिला ऑफिसर्स ने नया इतिहास रचा था, जिसे नेवी की झांकी में दिखाया जाएगा। तब नेवी के एयर स्क्वॉड्रन-314 की 5 महिला ऑफिसर ने अरब सागर के ऊपर उड़ान भरी और इतिहास बनाया। पहली बार इस तरह के सर्विलांस मिशन पर ऑल वुमन क्रू गया था। लेफ्टिनेंट कमांडर आंचल शर्मा मिशन कमांडर थीं। जो इस मिशन की ऑब्जर्वर थीं। इस मिशन में पायलट लेफ्टिनेंट शिवांगी और लेफ्टिनेंट अपूर्वा गीते, टेक्टिकल और सेंसर ऑफिसर लेफ्टिनेंट पूजा पांडा और सब लेफ्टिनेंट पूजा शेखावत शामिल रहीं।
नेवल एयर स्क्वॉड्रन की खासियत क्या है इंडियन नेवी एयर स्कवॉड्रन (INAS) 314 फ्रंट लाइन पर तैनात नेवल एयर स्क्वॉड्रन है। यह स्क्वॉड्रन डॉर्नियर 228 एयरक्राफ्ट को समंदर पर निगरानी रखने के लिए इस्तेमाल करता है। नेवी की झांकी के पहले हिस्से में डॉर्नियर एयरक्राफ्ट के ऑल वुमेन क्रू को दिखाया गया है। दूसरे हिस्से में आत्मनिर्भर भारत के तहत कलवरी क्लास सबमरीन और नीलगिरी क्लास जंगी जहाज के मॉडल हैं। जंगी जहाज में ध्रुव हेलिकॉप्टर की तैनाती दिखाई गई है। कलवरी क्लास की 5वीं सबमरीन वागीर 23 जनवरी को मुंबई में नेवी में कमिशन हो रही है। झांकी के आखिरी हिस्से में ऑटोनोमस अनमैंड सिस्टम को रखा गया है। परेड में नेवी का मशहूर ब्रास बैंड भी होगा, जिसमें 80 म्यूजिशियन होंगे।
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…