भूलकर भी नहीं करें ये गलतियां
लोगों को भूल कर भी खड़ी गाड़ी में बच्चों या पालतू जानवरों को छोड़ना नहीं चाहिए। गाड़ी के अंदर का तापमान बढ़ने पर जान जा सकती है। अगर किसी को बेहोशी आए या उसे चक्कर लगे, उल्टी या सरदर्द हो, खूब प्यास लगे या फिर पेशाब कम और पीला हो, सांस तेज हो जाए या दिल की धड़कनें बढ़ जाएं तो सतर्क हो जाना चाहिए। ये सभी लू लगने के संकेत हो सकते हैं। सरकार ने कहा कि ऐसी स्थिति में तुरंत 108 या 102 नंबर पर कॉल करके सहायता मांगी जानी चाहिए।
