Select Date:

बद्रीनाथ धाम में 235 वर्षों बाद शुरू होगी यह परंपरा,आज बंद होंगे कपाट

Updated on 19-11-2022 05:42 PM

देहरादून
उत्तराखंड के चार धामों में सबसे प्रमुख बद्रीनाथ धाम के कपाट शीतकाल में 6 माह के लिए फिर से बंद किये जा रहे हैं। श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट आज  बंद होंगे। इसके साथ ही चार धाम याात्रा का समापन भी हो जाएगा। इस साल बद्रीनाथ धाम के कपाट 08 मई 2022 को रविवार के दिन श्रद्धालुओं के लिए खोले गए थे।

235 सालों बाद होने जा रहा ऐसा
19 नवंबर को श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट बंद होने के समय ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य की उपस्थिति की परंपरा एक बार फिर से शुरू होने जा रही है। ऐसे में 235 सालों बाद ये अवसर होगा जब बद्रीनाथ धाम के कपाट बंद होने के समय ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज उपस्थित रहेंगे। कई सलों से यह परंपरा बंद हो गई थी, जिसे फिर से शुरू किया जा रहा है।

भारत के चार धामों में से एक है श्री बद्रीनाथ धाम
बद्रीनाथ धाम भारत के चार धामों में भी एक प्रमुख धाम है। यह धाम उत्तराखंड के चमोली जिले में अलकनंदा नदी के किनारे पर स्थित है। यहां साक्षात भगवान विष्णु जी का वास है। बद्रीनाथ धाम में भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना करने मनुष्य के सरे पाप मिट जाते हैं और उसे मोक्ष की प्राप्ती होती है।

गौरतलब है कि, उत्तराखंड के चार धाम शीतकाल में 6 माह के लिए श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिये जाते हैं। इसके बाद ग्रीम ऋतु में मई माह में एक बार फिर से चारों धामों के पट श्रद्धालुओं के लिए खोले जाते हैं। इस बार श्री बद्रीनाथ धाम से पहले केदारनाथ धाम, गंगोत्री धाम और यमुनोत्री धाम के कपाट बंद हो गए थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
 22 July 2026
अमृतसर: शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने पंजाब में पेपर लीक मामले को लेकर भगवंत मान सरकार और आम आदमी पार्टी पर हमला किया है। उन्होंने कहा…
 21 July 2026
ग्वालियर: सिंधिया राजघराने में संपत्ति विवाद वर्षों पुराना है। रॉयल फैमिली की संपत्ति का बंटवारा होना है। संपत्ति का बंटवारा ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके तीनों बुआओं के बीच होनी है।…
 21 July 2026
चंडीगढ़: पंजाब, हरियाणा और देश के कई अन्य राज्यों के हजारों किसान मंगलवार को दिल्ली की ओर कूच कर रहे हैं। किसान राजधानी में आयोजित होने वाली 'किसान महापंचायत' में…
 21 July 2026
ग्रेटर नोएडा: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ा एक्‍शन लेते हुए ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सतिंदर सिंह भसीन और उनकी शेल कंपनियों से जुड़ी 389 अचल…
 21 July 2026
नई दिल्ली, भारत में पहली बार डेंगू की वैक्सीन को मंजूरी मिल गई है। ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने ताकेदा बायोफार्मास्यूटिकल्स इंडिया की वैक्सीन QDENGA को बाजार में इस्तेमाल…
 21 July 2026
गंगटोक, सिक्किम में सोमवार को एक टनल पर लैंडस्लाइड होने से उसका एंट्री गेट बंद हो गया, जिससे अंदर मौजूद 27 मजदूर फंस गए। इनमें से 10 की मौत हो गई।…
Advt.