Select Date:

T20 विश्व कप से अचानक बाहर हुआ यह दिग्गज खिलाड़ी, अभिषेक शर्मा पर मंडरा रहा खतरा, क्या होगा?

Updated on 13-02-2026 01:01 PM
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 19वां मैच ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे के बीच है। ऑस्ट्रेलिया के स्टेंड इन कप्तान ट्रेविस हेड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। हालांकि, जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने दिग्गज बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर को लेकर बड़ा अपडेट दिया। उन्होंने बताया कि सीनियर बल्लेबाज चोटिल होने की वजह से टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो गए हैं।

जिम्बाब्वे को बड़ा झटका लगा है। ब्रेंडन टेलर उनके सीनियर खिलाड़ी थे। ब्रेंडन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2007 में टी20 वर्ल्ड कप में ऐतिहासिक जीत में अहम भूमिका निभाई थी। ब्रेंडन टेलर ने 45 गेंद में नाबाद 60 रन बनाए थे। वह उस मैच में प्लेयर ऑफ द मैच रहे थे। ओमान के खिलाफ मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप के पहले मैच में भी ब्रेंडन टेलर ने नाबाद 31 रन बनाए थे।

ब्रेंडन टेलर का इंटरनेशनल करियर

40 साल के ब्रेंडन टेलर जिम्बाब्वे के कप्तान भी रह चुके हैं। उन्होंने 2004 से अब तक जिम्बाब्वे के लिए 36 टेस्ट, 207 वनडे और 59 टी20 मुकाबले खेले हैं। टेस्ट में उनके नाम 6 शतक और 12 अर्धशतक के चलते 2403 रन हैं। वनडे में 11 शतक और 39 फिफ्टी के बूते 6704 रन हैं। वहीं टी20 में 1 शतक और 6 फिफ्टी के चलते उन्होंने 1216 रन बनाए हैं।

अभिषेक शर्मा का क्या होगा?

भारत के विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा को पेट में इन्फेक्शन हो गया था, जिसके बाद उनको दिल्ली में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। नामीबिया के खिलाफ भी अभिषेक शर्मा नहीं खेल पाए थे। हालांकि, वह टीम के साथ जरूर दिखाई दिए। अभिषेक की स्थिति पहले से काफी बेहतर है। ऐसा लग रहा है कि पाकिस्तान के खिलाफ 15 फरवरी को कोलंबो में होने वाले मुकाबले तक वह फिट हो जाएंगे और उसमें खेलते हुए नजर आएंगे। अभिषेक अगर पाकिस्तान के खिलाफ खेलते हैं तो उनसे काफी उम्मीदें होंगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
नई दिल्ली: बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। पहले मैच में शिकस्त झेलने के बाद बांग्लादेशी टीम ने इस मैच…
 18 July 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। वेस्टइंडीज के महानतम और खेल इतिहास के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर्स में शुमार सर गार्फील्ड सोबर्स का 89 साल…
 18 July 2026
नई दिल्ली: बीसीसीआई ने शुक्रवार को रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ रविवार को लॉडर्स पर तीसरा वनडे उनका आखिरी…
 18 July 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट जगत के इतिहास में एक ऐसे चैप्टर का अंत हो गया, जिसने क्रिकेट को विश्व मंच पर नई पहचान दिलाई। वेस्टइंडीज क्रिकेट को दुनिया के नक्शे पर…
 17 July 2026
कार्डिफ: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे वनडे मैच खेला गया। इस मैच में इंग्लैंड की टीम ने भारत को 4 विकेट हरा दिया। इंग्लैंड की जीत में सबसे अहम…
 17 July 2026
कार्डिफ: भारत और इंग्लैंड के बीच कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट के नाम एक ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज…
 17 July 2026
लंदन: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के माता-पिता , गुरुनाथ शर्मा और पूर्णिमा शर्मा, भारत और इंग्लैंड के बीच 19 जुलाई को लॉर्ड्स में होने वाले तीसरे और अंतिम वनडे से…
 17 July 2026
नई दिल्ली: कुल 35 दिन और 102 मुकाबलों के बाद अब तय हो गया है कि या तो लियोनेल मेसी की अर्जेंटीना फीफा वर्ल्ड कप का खिताब बचाने वाली इतिहास…
 17 July 2026
कार्डिफ: इंग्लैंड के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज में खराब फॉर्म से जूझ रहे रोहित शर्मा का टीम मैनेजमेंट ने खुलकर समर्थन किया है। भारतीय टीम के बैटिंग कोच सितांशु…
Advt.