वो दो इंडियन प्लेयर जो सिर्फ सीट गर्म करते रह जाएंगे, जिन्हें टेस्ट सीरीज में शायद ही मिले मौका
Updated on
10-07-2023 02:37 PM
नई दिल्ली: लगातार दो फाइनल हारने के बाद अब भारतीय टीम नए आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप साइकिल में नए जोश के साथ उतरने के लिए तैयार है। वेस्टइंडीज के खिलाफ 12 अगस्त से शुरू हो रहे टेस्ट मैच के साथ जिसकी शुरुआत भी हो जाएगी। बीसीसीआई ने दो टेस्ट की सीरीज के लिए 15 सदस्यीय स्क्वॉड कैरेबियाई आइलैंड भेजा है। इस आर्टिकल में हम आपको आगामी श्रृंखला के लिए भारतीय टेस्ट टीम में शामिल ऐसे दो खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें शायद दोनों ही मुकाबले बेंच पर बैठे-बैठे गुजारने पड़े। प्लेइंग इलेवन में शामिल होने का सपना, सपना ही रह जाए।
1) रुतुराज गायकवाड़ शानदार फॉर्म में चल रहे रुतुराज गायकवाड़ पिछले कुछ साल से गजब का खेल दिखा रहे हैं। घरेलू क्रिकेट में रनों का अंबार लगाने के बाद आईपीएल में भी वह सबसे ज्यादा रन बनाकर ऑरेंज कैप हथिया ले रहे थे। टी-20 में शानदार प्रदर्शन करने के बाद जब चयनकर्ताओं ने उन्हें टेस्ट टीम में जगह दी तो हर कोई हैरान रह गया क्योंकि उन्हें खेल के सबसे छोटे फॉर्मेट से नजरअंदाज कर दिया गया है। टीम इंडिया में पहली बार शामिल किए गए यशस्वी जायसवाल के रहते यह संभावना कम ही है कि गायकवाड़ को खेलने का मौका मिले। कप्तान रोहित शर्मा के साथ यशस्वी जायसवाल ओपनिंग करेंगे तो शुभमन गिल तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी कर सकते हैं।
2) नवदीप सैनी एक और खिलाड़ी जिसे आश्चर्यजनक रूप से वेस्टइंडीज दौरे के लिए टेस्ट टीम में जगह मिली, वह हैं तेज गेंदबाज नवदीप सैनी। टीम इंडिया से लंबे समय से बाहर चल रहे नवदीप सैनी काउंटी खेलने इंग्लैंड गए थे, जब बीसीसीआई ने उन्हें टेस्ट टीम में शामिल कर हर किसी को हैरान कर दिया। खुद सैनी भी अपना नाम आने से आश्चर्यचकित होंगे। स्क्वॉड तक तो ठीक है, लेकिन प्लेइंग इलेवन के लिए सैनी को थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है क्योंकि मोहम्मद सिराज संभवतः तेज आक्रमण का नेतृत्व करेंगे। शार्दुल ठाकुर सैनी को पछाड़ सकते हैं क्योंकि वह बेहतर बल्लेबाजी कर सकते हैं, जबकि जयदेव उनादकट अपने बाएं हाथ की गति में बदलाव के कारण टीम में जगह बना सकते हैं।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…