SIR से जिनकी जान जा रही है उन्हें 1 करोड़ मुआवजा मिले, हम भी 2 लाख देंगे- अखिलेश यादव का ऐलान
Updated on
27-11-2025 01:15 PM
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में शादी से ठीक पहले लेखपाल सुधीर कुमार कोरी की आत्महत्या के बाद सियासत तेज हो गई है। घटना ने शासन-प्रशासन के कामकाज के तौर-तरीकों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस आत्महत्या को चुनावी कार्यभार से जुड़ा दुखद परिणाम बताते हुए चुनाव आयोग से मृतक परिवार को 1 करोड़ रुपये मुआवजे की मांग की है।
सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी में SIR के दौरान मानसिक-शारीरिक रूप से आहत होने के कारण जिन लोगों की जान जा रही है, उनके लिए चुनाव आयोग से ये सीधी अपील है कि वो 1 करोड़ का मुआवजा दे। हम भी प्रत्येक मृतक के आश्रित को 2 लाख रुपए की सहायता राशि देने का संकल्प लेते हैं। दरअसल मूल रूप से खजुहा कस्बा निवासी 25 वर्षीय सुधीर कुमार कोरी बिंदकी तहसील में लेखपाल के पद पर तैनात थे। इन दिनों जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र में एसाईआर ड्यूटी पर लगाए गए थे
बुधवार को सुशील कुमार की शादी थी, लेकिन उससे ठीक एक दिन पहले मंगलवार सुबह उन्होंने घर में फांसी लगा ली है। मृतक की बहन अमृता की माने तो 22 नवंबर को तहसील सभागार में मतदाता पुनरीक्षण कार्य की बैठक थी, जिसमें शादी की तैयारियों के चलते सुधीर शामिल नहीं हो सके थे। बताया गया कि बैठक में अनुपस्थिति को लेकर सहायक समीक्षा अधिकारी (एसडीएम) संजय कुमार सक्सेना ने निलंबन की कार्रवाई के निर्देश दिए थे, जिसकी वजह से सुधीर मानसिक तनाव में आ गए थे।
परिजनों का आरोप है कि मंगलवार सुबह करीब 6:30 बजे कानूनगो शिवराम घर आए थे और उन्होंने एसाईआर प्रपत्र फीडिंग कराने का दबाव बनाया था। कथित रूप से उन्हें कहा गया कि काम नहीं किया तो बर्खास्त कर दिए जाओगे। कुछ ही समय बाद सुधीर कमरे में गए और खुदकुशी कर ली। जानकारी के मुताबिक, परिजनों की तहरीर पर एसडीएम (आरओ) और कानूनगो पर आत्महत्या के लिए उकसाने समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है। फतेहपुर पुलिस ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
अमृतसर: शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने पंजाब में पेपर लीक मामले को लेकर भगवंत मान सरकार और आम आदमी पार्टी पर हमला किया है। उन्होंने कहा…
ग्वालियर: सिंधिया राजघराने में संपत्ति विवाद वर्षों पुराना है। रॉयल फैमिली की संपत्ति का बंटवारा होना है। संपत्ति का बंटवारा ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके तीनों बुआओं के बीच होनी है।…
चंडीगढ़: पंजाब, हरियाणा और देश के कई अन्य राज्यों के हजारों किसान मंगलवार को दिल्ली की ओर कूच कर रहे हैं। किसान राजधानी में आयोजित होने वाली 'किसान महापंचायत' में…
ग्रेटर नोएडा: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ा एक्शन लेते हुए ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सतिंदर सिंह भसीन और उनकी शेल कंपनियों से जुड़ी 389 अचल…
नई दिल्ली, भारत में पहली बार डेंगू की वैक्सीन को मंजूरी मिल गई है। ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने ताकेदा बायोफार्मास्यूटिकल्स इंडिया की वैक्सीन QDENGA को बाजार में इस्तेमाल…