Select Date:

धमकाने वालों को मिल रही धमकियां... चाचा अभय चौटाला को मिली धमकी पर दिग्विजय ने ली चुटकी

Updated on 20-07-2023 12:47 PM
झज्जर: इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने आईएनएलडी नेता अभय चौटाला को विदेशी से आई धमकी भरी कॉल पर चुटकी है। झज्जर लोकनिर्माण विश्रामगृह में इनसो कार्यकर्ताओं की बैठक को सम्बोधित करने से पूर्व मीडिया से रूबरू हुए दिग्विजय चौटाला ने मीडिया के सवालों का जवाब देते रहे थे। उन्होंने कहा कि हरियाणा में दो गार्ड लेने के लिए विदेशों से कॉल कराना अब नेताओं का क्लचर बन चुका है और अभय चौटाला को मिली धमकी भी इसी का एक हिस्सा है।

बंगलूरू में हुई महागठबंधन की दूसरी बैठक को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए आईएनएलडी की तरफ भी इशारा किया। उन्होंने कहा कि फतेहाबार में आईएनएलडी नेता ही महागठबंधन के तम्बू गाडऩे की बात कहते थे। लेकिन बंगलूरू में हुई बैठक में शामिल होने का निमंत्रण तक उन्हें नहीं मिला। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि उनके चाचा की बंगलूरू की फ्लाइट की टिकट भी धरी की धरी रह गई।

राजस्थान में मजबूती से चुनाव लड़ेगी जेजेपी
छात्र इकाई के चुनाव को लेकर भी इस दौरान दिग्विजय चौटाला अबकि बार सरकार से आर-पार की लड़ाई के मूड में दिखाई दिए। उन्होंने कहा कि छात्र इकाई के चुनाव पेंडिंग है और हर हाल में छात्र इकाई के चुनाव होने चाहिए। यह इनसो के संविधान में भी शामिल है। राजस्थान में भविष्य में होने वाले विस चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए दिग्विजय चौटाला ने कहा कि जेजेपी वहां केवल उपस्थिति दर्ज कराने के लिए चुनाव नहीं लड़ रही है बल्कि जेजेपी वहां मजबूती से चुनाव लड़ेगी और सफल भी होगी। दिग्विजय चौटाला यहां पर इनसो के हिसार में होने वाले स्थापना दिवस का न्यौता देने के लिए पहुंचे थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 July 2026
कोलकाता: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने साफ किया है कि राज्य के स्कूलों में बच्चों को अंडा दिया जाएगा। बंगाल में पूरी तरह शाकाहारी मेन्यू को लेकर चल…
 30 July 2026
ग्वालियर: मध्य प्रदेश में ऑक्सीटोसिन के अवैध इस्तेमाल और बिक्री को रोकने के लिए 13 साल पहले दिए गए निर्देशों पर अमल न होने का मामला अब तूल पकड़ चुका…
 30 July 2026
शिवसागर: असम के शिवसागर जिले में दिखो नदी का रौद्र रूप देखने के मिला है। इस नदी में आई विनाशकारी बाढ़ ने एक पूरे गांव को महज एक घंटे के…
 30 July 2026
नई दिल्ली/पटना: सुप्रीम कोर्ट में आज गुरुवार को बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश से जुड़ी एक याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार से सवाल…
 30 July 2026
नई दिल्ली, केंद्र सरकार ने बुधवार को पहली बार माना कि ई-20 पेट्रोल (20% एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल) इस्तेमाल करने से गाड़ियों को नुकसान पहुंच सकता है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं…
 30 July 2026
कोलकाता, पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में पुलिस ने बुधवार रात एक छापेमारी में ₹28.5 करोड़ से ज्यादा कैश और 15 किलो सोना बरामद किया। सोने की कीमत करीब ₹21.5 करोड़…
 30 July 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को दिल्ली सरकार को आदेश दिया कि 20 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संसद मार्च में घायल प्रदर्शनकारियों का इलाज कराया जाए।सीजेआई सूर्यकांत,…
 28 July 2026
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के आंदोलन में हजारों लोग पहुंचे, कहीं किसी ने डिजिटल क्रांति से आंदोलन का रुख मोड़ा तो किसी ने भूखे रहकर लेकिन उन्हीं के बीच…
 28 July 2026
नई दिल्ली: भारत में फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) उन कानूनों में से एक है जो हर कुछ सालों में चर्चा का विषय बन जाता है। लेकिन क्यों? इस कानून…
Advt.