शुभमन गिल की प्रतिभा पर जिन्हें संदेह है, उन्हें क्रिकेट की समझ नहीं... गौतम गंभीर ने किसे लगाई लताड़?
Updated on
29-07-2025 01:54 PM
मैनचेस्टर: इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में भारत के संघर्षपूर्ण ड्रॉ ने हेड कोच गौतम गंभीर के अंदर के जुझारू व्यक्तित्व को फिर से सामने ला दिया है। उन्होंने कप्तान शुभमन गिल के आलोचकों को निशाने पर लेते हुए कहा कि उन्हें क्रिकेट की समझ नहीं है। गंभीर ने कहा, 'शुभमन की प्रतिभा पर कभी कोई संदेह नहीं था। अगर किसी को संदेह था तो लगता है कि उन्हें क्रिकेट की समझ नहीं है। कुछ खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पांव जमाने में समय लगता है। इस दौर पर उन्होंने जो किया है, उससे कोई भी हैरान नहीं है।' उन्होंने कहा, 'अगर उन्होंने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया होता तब भी हमें उनकी प्रतिभा पर पूरा भरोसा होता।'
आम आदमी के लिए खेलती है टीम: गौतम गंभीर गंभीर ने कहा कि भारतीय टीम स्वदेश के आम आदमी के लिए खेलती है। गंभीर ने मैनचेस्टर टेस्ट के बाद कहा, 'वे अपने देश के आम आदमी के लिए जूझना चाहते हैं। कई लोगों ने हमारी हार सुनिश्चित मान ली थी लेकिन हमने शानदार वापसी की। यह इस टीम की नींव है। ये ऐसे लोग हैं जो ड्रेसिंग रूम में बैठे हैं और देश के लिए लड़ना चाहते हैं और वे आगे भी ऐसा करना जारी रखेंगे।'
संजय मांजरेकर ने गौतम गंभीर की तारीफ की दूसरी ओर, पूर्व भारतीय बल्लेबाज संजय मांजरेकर ने कहा- कुछ सवाल गंभीर को परेशान करते हैं। विशेषकर जब लोग गिल पर एक युवा कप्तान और बल्लेबाज के रूप में सवाल उठाते हैं। मुझे लगता है कि उनके (गंभीर) कुछ रणनीतिक फैसलों के बावजूद भारत ने अच्छा प्रदर्शन किया है। बता दें कि संजय मांजरेकर अक्सर गौतम गंभीर के फैसलों पर सवाल उठाते नजर आए हैं। यह संभवत: पहला मौका था जब उन्होंने गंभीर की तारीफ की है।
हेड कोच गौतम गंभीर ने ऋषभ पंत के साहस की तारीफ कोच गंभीर ने फ्रैक्चर के बावजूद बैटिंग करने वाले ऋषभ पंत की तारीफ की। उन्होंने कहा, 'ऋषभ के बारे में पहले ही घोषणा कर दी गई है कि वह सीरीज से बाहर हो गए हैं। लेकिन उन्होंने जो किया उससे टीम के जज्बे का पता चलता है। उनकी जितनी प्रशंसा की जाए वह कम है।'
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…