जिन्हें सिखों से प्यार है वे अमृतसर चले जाएं... नफरत से भरे पाकिस्तान में मौलाना खुलेआम उगल रहा जहर, लोग बजा रहे तालियां
Updated on
25-02-2023 10:36 PM
इस्लामाबाद : पाकिस्तान में सिख और हिंदू जैसे अल्पसंख्यक अक्सर कट्टरपंथियों की नफरत का शिकार बनते रहते हैं। सरकार और कानून भी ईशनिंदा जैसे अत्याचारी कानूनों की आड़ में इनका साथ देती है। पाकिस्तान से अक्सर ऐसे वीडियो सामने आते रहते हैं जिनमें हिंदू और सिखों के प्रति नफरत को देखा जा सकता है। ट्विटर पर 'पाकिस्तान अनटोल्ड' ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया एक मौलाना का वीडियो इसी कड़ी का सबसे ताजा हिस्सा है। वीडियो में मौलाना सिखों और करतारपुर कॉरिडोर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करता दिख रहा है।
ट्विटर पर शेयर वीडियो में मौलाना कहता है, 'पाकिस्तान का मतलब क्या? पाकिस्तान सिखों की यूनिवर्सिटियां बनाने के लिए नहीं बना। यह सिखों को कॉरिडोर देने के लिए भी नहीं बना। यह सिर्फ रसूल अल्लाह के दीन को तख्त पर बिठाने के लिए बना है। यह दीन का मजाक उड़ाने के लिए नहीं बना। जिसको सिखों से बहुत ज्यादा प्यार है वह अमृतसर चला जाए। वहां जाकर सिखों के हाथों में हाथ डालकर गाने गाए। हमें कोई परेशानी नहीं है, कोई कहीं भी चला जाए, दीन अपनी पावर से खड़ा है।'
गुरुनानक देव पर विवादित टिप्पणी
वीडियो में नजर आ रहे मौलाना जैसे लोगों की पाकिस्तान में भरमार है। जहरीले बयान के समर्थन में गूंज रहीं तालियां पाकिस्तान में सिखों के लिए असुक्षित माहौल तैयार करती हैं। पाकिस्तान का यही मौलाना एक दूसरे वीडियो में सिखों के गुरु नानक देव पर विवादित टिप्पणी करता नजर आ रहा है। मौलाना कहता है, 'कुछ लोगों का मानना है कि गुरुनानक बाबा फरीद से बहुत प्यार करते थे। मैंने कहा कि अगर इतना प्यार था तो अल्लाह का कलमा क्यों नहीं पढ़ा?'
खालिस्तानियों के मुंह पर तमाचा
पाकिस्तान से सामने आ रहे इन वीडियो को खालिस्तानियों के 'मुंह पर तमाचे' के रूप में देखा जा रहा है। खालिस्तानी पाकिस्तानियों को अपना समर्थक मानते हैं लेकिन वहां के मौलाना सिखों के खिलाफ जहर उगल रहे हैं। दरअसल गुरुनानक देव का जन्म और देहावसान पाकिस्तान में ही हुआ था। ननकाना साहिब में उनका जन्म हुआ और 1539 में करतारपुर में उन्होंने समाधि ली। भारत से हर साल बड़ी संख्या में सिख श्रद्धालु करतारपुर मत्था टेकने जाते हैं।
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) पिछले 1 महीने से ज्यादा समय से उबल रहा है। इलाके में पाकिस्तानी शासन के शोषण और दमन के खिलाफ बड़े पैमाने पर…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में मौलाना फजलुर रहमान के विरोध से घबराई पाकिस्तानी सेना भारत के दुश्मन आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से खुलेआम हाथ मिला रही है। हाल ही में राजधानी इस्लामाबाद में…
न्यूयॉर्क: सिंधु जल संधि पर दुनिया में ढिंढोरा पीटने वाले पाकिस्तान को भारत ने दुनिया के सबसे बड़े मंच संयुक्त राष्ट्र से दो टूक जवाब दिया है। यूएन में भारत…
न्यूयॉर्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अफगानिस्तान की जमकर तरफदारी की है। उसने अफगानिस्तान पर लगे संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों पर फिर से विचार करने का आग्रह…
वॉशिंगटन: अमेरिका अपने देश में रहने वाले खालिस्तानियों और दूसरे देशों के आतंकवादियों को बचाने के लिए नया कानून लाने जा रहा है। इस कानून के तहत अमेरिका में रहने…
मनीला: फिलीपींस की राजधानी मनीला में क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक हुई है। यह बैठक आसियान (ASEAN) मंत्रीस्तरीय सम्मेलन 2026 के इतर हुई है। इसमें भारत, अमेरिका, जापान…
रियाद: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल सऊदी अरब के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने विदेश मंत्री शहजादे फैसल बिन फरहान से मुलाकात की। इस मुलाकात में उन्होंने ऊर्जा…
मनीला: भारत ने रूस के सामने यूक्रेन युद्ध क्षेत्र में काम करने वाले भारतीय नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा रूस के सामने उठाया है। फिलीपींस की राजधानी मनीला में रूसी…