स्वीडन और यूके ने मिलकर किया था डेवलप
मंत्रालय ने कहा कि फिनलैंड स्वीडिश रक्षा सामग्री प्रशासन और साब के बीच एक रूपरेखा समझौते के तहत स्वीडन और यूनाइटेड किंगडम के साथ संयुक्त रूप से साब द्वारा वितरित मिसाइलों की खरीद करेगा। NLAW एंटी-टैंक मिसाइल के डेवलपमेंट को स्वीडन और यूनाइटेड किंगडम ने फाइनेंस किया है। इसका निर्माण स्वीडिस कंपनी साब ने की है। फिनलैंड के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि इन मिसाइलों को स्वीडिश डिफेंस मैटरियल एडमिनिस्ट्रेशन और साब के बीच एक रूपरेखा समझौते के तहत फिनलैंड को प्रदान किया जाएगा।
