Select Date:

RSS नेता श्रीनिवासन मर्डर केस की जांच कर रहे अधिकारी को धमकी

Updated on 08-11-2022 05:29 PM

केरल के पलक्कड़ में RSS नेता श्रीनिवासन की हत्या के मामले में जांच अधिकारी एम अनिल कुमार को जान से मारने की धमकी मिली है। उन्हें फोन करने वाले शख्स ने शनिवार रात धमकी दी कि 'प्लीज, ताबूत तैयार रखो।' इसे लेकर पलक्कड़-टाउन साउथ पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की गई है। अब तक इस मामले में 34 पीएफआई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है।


पलक्कड़ जिले में अप्रैल में दो राजनीतिक हत्याएं हुईं थीं। इसमें पीएफआई की राजनीतिक शाखा सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया के एक नेता एम सुबैर हैं, जिनकी 15 अप्रैल को आरएसएस कार्यकर्ताओं की एक कथित टीम ने हत्या कर दी थी। इसके अगले दिन आरएसएस नेता श्रीनिवासन का मर्डर कर दिया गया। बताया गया कि पीएफआई/एसडीपीआई कार्यकर्ताओं की ओर से यह एक स्पष्ट जवाबी हमला था। श्रीनिवासन की उनकी दुकान में चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी।

PFI की साजिश मामले में तीन जगहों पर तलाशी
एनआईए ने PFI की ओर से देश में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए रची गई आपराधिक साजिश से जुड़े मामले में सोमवार को केरल में तीन स्थानों पर तलाशी ली। एनआईए के एक प्रवक्ता ने बताया कि राज्य के मलप्पुरम जिले में संदिग्ध आरोपी के परिसरों में तलाशी ली गई, जिसमें डिजिटल उपकरण और दस्तावेज सहित संदिग्ध सामग्री बरामद की गई।


प्रवक्ता ने बताया, 'यह मामला पीएफआई के पदाधिकारियों, सदस्यों और कैडर की ओर से अन्य के साथ मिल कर रची गई आपराधिक साजिश से जुड़ी है। वे लोग भारत के विभिन्न हिस्सों में आतंकी कृत्यों के लिए बैंकिंग माध्यम, हवाला और चंदा के जरिए भारत व विदेशों से धन एकत्र करने में संलिप्त रहे हैं। आरोपी देश में कई स्थानों पर आतंकी गतिविधियों के लिए प्रशिक्षण शिविर संचालित कर रहे थे।'



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 July 2026
धनबादः झारखंड में धनबाद जिले में चोरी का एक अजीबो-गरीब और दिलचस्प मामला सामने आया है। चोर ने जिस घर से एक मोटर पंप (टुल्लू पंप) की चोरी की। उसके…
 20 July 2026
हैदराबाद : ट्रेनी आईपीएस उदयकृष्ण रेड्डी केस में एक नया मोड़ आया है। यौन शोषण के लगे आरोपों में घिरे उदय कृष्ण रेड्डी ने आत्महत्या का प्रयास किया है। उन्हें…
 20 July 2026
मेरठ: मेरठ के हस्तिनापुर क्षेत्र में पति को सांप से डसवाकर मारने के मामले में आरोपी दामिनी का एक टैटू अब लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।…
 20 July 2026
तूतीकोरिन : तमिलनाडु में एक बड़ा राजनीतिक विवाद तब खड़ा हो गया है। विलाथिकुलम से डीएमके विधायक मार्कंडेयन को गिरफ्तार कर लिया गया है। विधायक पर कोविलपट्टी में एक जनसभा…
 18 July 2026
नई दिल्ली, दिल्ली के जंतर-मंतर पर 21 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को पुलिस शनिवार सुबह सफदरजंग अस्पताल ले गई। पुलिस सिविल ड्रेस में पहुंची थी और वांगचुक…
 18 July 2026
गयाजी: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी का पूजा-पाठ पर एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने भगवान और पूजा-पाठ को लेकर एक…
 18 July 2026
गाजियाबाद: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने दो दिवसीय गाजियाबाद दौरे के दूसरे दिन शनिवार सुबह प्राचीन दूधेश्वरनाथ महादेव मठ पहुंचकर भगवान शिव का विधि-विधान से जलाभिषेक और पूजा-अर्चना की। उन्होंने…
 18 July 2026
पुणे: दिल्ली पुलिस ने शनिवार सुबह जंतर-मंतर पर पिछले 20 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को अस्पताल में भर्ती करा दिया है। सोनम वांगचुक को…
 18 July 2026
वर्धा : महाराष्ट्र से एक दिलचस्प खबर सामने आई है। यहां भुसावल-वर्धा पैसेंजर ट्रेन में एक युवती ने बहादुरी दिखाई। ट्रेन में लड़कियों के साथ यौन उत्पीड़न करने वाले व्यक्ति…
Advt.