मुस्लिम महिलाओं को शराब खरीदने पर दी सिर कलम करने की धमकी, गिरफ्तार होते ही हाथ जोड़कर ये बोले
Updated on
13-06-2023 07:13 PM
एम राशिद, मुजफ्फरनगर: यूपी के मुजफ्फरनगर में शराब खरीदती मुस्लिम महिलाओं की गर्दन कलम करने की धमकी देने वाले 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपियों का पुलिस ने शांतिभंग करने की आशंका में चालान कर दिया। धमकी देने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया था। शहर कोतवाली क्षेत्र के नावेल्टी चौराहा के पास से कुछ दिन पहले बुर्कापोश महिलाओं को उस समय धमकी दी गई थी, जब वे शराब खरीद कर ले जा रही थी।
मुजफ्फरनगर के राज मार्केट में 3 लोगों ने महिलाओं को उनके मुस्लिम होने के बावजूद शराब खरीदने पर गर्दन कलम करने की धमकी दी थी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने मामले की जांच कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एएसपी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए 3 आरोपियों पर कार्रवाई हुई है।
हवालात में अपने किए की आरोपियों ने मांगी माफी
मुजफ्फरनगर पुलिस के मुताबिक मुस्लिम महिला को धमकी देने के मामले में मुजफ्फरनगर के आदिल, साजिद और बाकू उर्फ शाहनवाज को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने हिरासत में लेकर आरोपियों को हवालात में बंद कर दिया था। पुलिस के सामने आरोपियों को अपने किए पर पछतावा हुआ। उन्होंने हवालात में ही हाथ जोड़कर माफी मांगते हुए भविष्य में ऐसा न करने की बात कही।
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के आंदोलन में हजारों लोग पहुंचे, कहीं किसी ने डिजिटल क्रांति से आंदोलन का रुख मोड़ा तो किसी ने भूखे रहकर लेकिन उन्हीं के बीच…
नई दिल्ली: भारत में फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) उन कानूनों में से एक है जो हर कुछ सालों में चर्चा का विषय बन जाता है। लेकिन क्यों? इस कानून…
नई दिल्ली: नीट-यूजी पेपर लीक के मुद्दे पर दिल्ली के जंतर-मंतर पर कई दिनों तक कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में आंदोलन जारी रहा। आखिरकार 25 जुलाई को सरकार झुकी…
नई दिल्ली, लोकसभा में दोपहर 2 बजे से पेपर लीक से जुड़े 'पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026' पर चर्चा शुरू हो गई है। इस विधेयक में 2024…
कोयंबटूर: तमिलनाडु की थलपति विजय सरकार ने मेकेदातु बांध को लेकर अपना स्टैंड क्लियर कर दिया है। सरकार का कहना है कि कर्नाटक को प्रस्तावित मेकेदातु बैलेंसिंग रिजर्वॉयर प्रोजेक्ट पर…
इंदौर: चंदन नगर थाना में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक को दुष्कर्म के गंभीर आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोप है कि पुलिसकर्मी ने सीएम हेल्पलाइन पर…
वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक स्कूल की शिक्षिका की अमानवीयता का मामला सामने आया है। आरोप है कि पांच साल के मासूम के पैंट में पेशाब करना शिक्षिका…