तीन बॉल-तीन छक्के... मुंबई इंडियंस को मिल गया नया पोलार्ड, वही कद-वैसी ही ताकत
Updated on
01-05-2023 07:38 PM
मुंबई: कप्तान रोहित शर्मा ने टिम डेविड की तुलना मुंबई इंडियंस के महान ऑलराउंडर रहे कायरन पोलार्ड से कर दी है। टिम डेविड की 14 गेंदों में 45 रन की तूफानी पारी के बूते ही मुंबई अपने घर पर राजस्थान रॉयल्स को हरा पाया। वानखेड़े स्टेडियम का यह सबसे बड़ा रन चेज था। राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए यशस्वी जायसवाल के रिकॉर्ड शतक के बूते स्कोरबोर्ड पर 212 रन टांगे थे। जवाब में अपने घरेलू दर्शकों के बीच मुंबई इंडियंस ने आखिरी ओवर में रोमांचक जीत दर्ज की।
इस शानदार जीत के बाद रोहित शर्मा ने कहा, 'हमने जिस अंदाज में रन चेज किया, यह वाकई सुखद था। पिछले गेम में भी हम करीब आए थे, लेकिन जीत नहीं मिल पाई थी।' पोलार्ड और डेविड के बीच तुलना के बारे में बोलते हुए, रोहित ने कहा कि डेविड की क्षमता और शक्ति काबिल-ए-तारीफ है। ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर के पास कायरन पोलार्ड की कमी पूरा करने की काबिलियत है।'
टिम डेविड ने आखिरी ओवर में राजस्थान रॉयल्स के कैरेबियाई ऑलराउंडर जेसन होल्डर को लगातार तीन छक्के जड़कर अपनी टीम को मैच जिता दिया। रोहित ने कहा, 'पोली की जगह लेना आसान नहीं है, लेकिन टिम में जबरदस्त काबिलियत है, जो मैच शानदार अंदाज में फिनिश कर सकता है। टीम में बदलाव मुश्किल हैं, लेकिन कभी-कभी आपको परिस्थितियों से खेलना होता है और संयोजन के आधार पर फैसला करना होता है, इसलिए खिलाड़ियों को इसके लिए तैयार रहने की जरूरत है।'
MI के कप्तान ने कहा कि तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर का टीम में लौटना बड़ा सकारात्मक था। रोहित ने सूर्या की भी तारीफ की, जिन्होंने फॉर्म में लौटते हुए 29 गेंदों में आठ चौकों और दो छक्कों की मदद से 55 रन की जबरदस्त पारी खेली और टीम को जीत के दरवाजे तक ले गए। भारतीय कप्तान ने आरआर के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल की भी प्रशंसा करते हुए कहा कि वह अपने खेल को अगले स्तर पर ले गए हैं। जायसवाल ने आईपीएल 2023 में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर दर्ज करने के लिए 62 गेंदों पर 124 रन बनाए।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…