पाकिस्तान टीम की तीन बड़ी कमजोरियां, जिसपर टीम इंडिया ने किया वार तो पक्की समझिए जीत
Updated on
01-09-2023 02:04 PM
कैंडी (श्रीलंका): एशिया कप 2023 के बहुप्रतीक्षित मुकाबले में शनिवार यानी दो सितंबर को भारत और पाकिस्तान की टक्कर होगी। कैंडी के पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर यह मुकाबला खेला जाएगा। ग्रुप ए के इस मुकाबले पर सभी की निगाहें हैं। भारतीय टीम 2019 वर्ल्ड कप के बाद पहली बार 50 ओवर की क्रिकेट में पाकिस्तान से भिड़ेगी। दोनों टीमें में सिर्फ एसीसी और आईसीसी के टूर्नामेंट में ही मुकाबला होते हैं। इसी वजह से फैंस मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पाकिस्तान ने अपने पहले मुकाबले में नेपाल को हराया है। हालांकि अभी भी उनकी कई कमजोरियां हैं। अगर टीम इंडिया उसपर वार करती है तो जीत मिलना लगभग तय हो जाएगा।
पाकिस्तान का 5वां बॉलर
पाकिस्तान टीम मोहम्मद नवाज को 5वें गेंदबाज के रूप में टीम में रखती है। पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप में उनकी वजह से ही पाकिस्तान को भारत के खिलाफ हार मिली थी। वह पाकिस्तान की गेंदबाजी की सबसे कमजोर कड़ी हैं। भारत को नवाज पर ही अटैक करना होगा। पाकिस्तान के पास छठे गेंदबाज के रूप में इफ्तिखार अहमद का विकल्प है। यानी अगर टीम इंडिया 5वें गेंदबाज पर अटैक करती है तो पाकिस्तान के लिए मुश्किल खड़ी हो जाएगी।
मध्यक्रम की बल्लेबाजी कमजोर
इफ्तिखार अहमद ने नेपाल के खिलाफ तूफानी शतक ठोका था लेकिन क्वालिटी गेंदबाजी के सामना पाकिस्तान के मिडिल ऑर्डर टेस्ट होना बाकी है। अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में शुरुआती विकेट गिरने के बाद बल्लेबाज जूझने लगते थे। मोहम्मद रिजवान वनडे में टी20 जैसे खेल नहीं दिखा पा रहे हैं। आघा सलमान भी छाप नहीं छोड़ पाए हैं। भारत अगर शुरुआती विकेट जल्दी ले लेता है तो पाकिस्तान की बैटिंग एक्सपोज हो सकती है।
दबाव में बिखरना स्वभाव
पाकिस्तान टीम के पास हमेशा से रहा है कि वह दबाव में बिखर जाती है। सबसे ज्यादा गलतियां उनके फील्डर करते हैं। आसान से आसान कैच गिरा देते हैं। गलत थ्रो करके रन आउट उन्हें रन आउट का मौका गंवाते देखा गया है। पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप के आखिरी ओवर में पाक टीम दबाव नहीं झेल पाई थी। भारतीय टीम मुकाबले की शुरुआत में ही प्रेशर बना देती है तो पाकिस्तान के लिए बचने की उम्मीद खत्म हो जाएगी।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…