Select Date:

22 साल की उम्र में अरबपति बन गए तीन दोस्त, मार्क जकरबर्ग को पीछे छोड़ा, दो का कनेक्शन भारत से

Updated on 04-11-2025 01:34 PM
नई दिल्ली: कोई शख्स कितनी उम्र में अरबपति बन सकता है? यह एक ऐसा सवाल है, जिसका सही-सही जवाब देना आज के समय बड़ा मुश्किल है। कोई शख्स 25 साल की उम्र तक अरबपति बन जाता है तो कोई 60 साल के बाद भी नहीं बन पाता। यह सब इस बात पर निर्भर करता है कि उस शख्स का कारोबार कैसा है। लेकिन अगर कोई 22 साल की उम्र में ही अरबपति बन जाए तो इसे आप क्या कहेंगे?

22 साल के तीन युवा दोस्तों ने ऐसा ही कर दिखाया है। आदर्श हिरेमठ और सूर्या मिधा अपने हाई स्कूल के दोस्त ब्रेंडन फूडी के साथ दुनिया के सबसे कम उम्र के सेल्फ-मेड अरबपति बन गए हैं। इनमें आदर्श हिरेमठ और सूर्या मिधा भारतवंशी हैं। इन्होंने मेटा (फेसबुक) के को-फाउंडर मार्क जकरबर्ग को पीछे छोड़ दिया है। मार्क 23 साल की उम्र में इस मुकाम पर पहुंचे थे। जकरबर्ग साल 2008 में 1.5 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ सबसे कम उम्र के सेल्फ-मेड अरबपति थे। वह उस साल फोर्ब्स वर्ल्ड्स बिलेनियर लिस्ट में 1,125 अन्य लोगों के साथ शामिल थे।

क्या है इनका काम?

हिरेमठ, मिधा और फूडी ने सैन फ्रांसिस्को स्थित AI रिक्रूटिंग प्लेटफॉर्म Mercor की स्थापना की। इस कंपनी ने हाल ही में 10 बिलियन डॉलर के मूल्यांकन पर 350 मिलियन डॉलर जुटाए हैं। प्रत्येक फाउंडर के पास कंपनी में लगभग 22% हिस्सेदारी है, जिससे उनकी व्यक्तिगत संपत्ति करीब 2 अरब डॉलर हो जाती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: रेयर अर्थ को नए जमाने की टेक्नोलॉजी की रीढ़ कहा जाता है। इनका यूज इलेक्टिक वीकल, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन और डिफेंस में होता है। अभी इसकी सप्लाई चेन पर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: होर्मुज जलडमरूमध्य में एक बार फिर से संकट गहरा गया है। यही वजह है कि कच्चे तेल की ढुलाई पर एक बार फिर से जियोपोलिटकल रिस्क प्रीमियम (Geopolitical…
 23 July 2026
नई दिल्‍ली: सरकार ने अनुराग जैन को नीति आयोग का नया सीईओ नियुक्‍त किया है। अनुराग जैन मध्‍य प्रदेश कैडर के 1989 बैच के IAS अधिकारी हैं। कैबिनेट की नियुक्ति…
 23 July 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की तस्करी में हाल में काफी तेजी देखने को मिली है। सरकार ने 12 मई को सोने और चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी में बढ़ोतरी की…
 22 July 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप की कंपनी इंडियन होटल्स कंपनी (IHCL) के शेयरों में आज शुरुआती कारोबार में करीब 2% गिरावट आई। बीएसई पर यह…
 22 July 2026
नई दिल्ली: पूंजी बाजार में एथिकल इन्वेस्टिंग को बढ़ावा देने के लिए NSE ने निफ्टी 500 अहिंसा इंडेक्स की शुरुआत की है। इसमें निफ्टी 500 की उन कंपनियों को शामिल…
 22 July 2026
नई दिल्ली: निवेशक अक्सर इस ताक में रहते हैं कि कब भाव गिरे तो वे शेयर खरीदें और कब बढ़े तो बेचें। लेकिन आंकड़ों की मानें तो बाजार की इस…
 22 July 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इंपोर्टेड जेनेरिक दवाओं पर चरणबद्ध तरीके…
 22 July 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में 2,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी आई है…
Advt.