विजडन की WTC टीम ऑफ द टू्र्नामेंट में तीन भारतीयों को जगह, एक भी पाकिस्तान नहीं
Updated on
21-03-2023 09:00 PM
नई दिल्ली: भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच जून में आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला जाना है। टूर्नामेंट के इस सीजन की शुरुआत 2021 में हुई थी। भारत और इंग्लैंड के बीच ट्रेंट ब्रिज में पहला मैच खेला गया था। आखिरी मुकाबला कल ही न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच खत्म हो गया। अब टेबल में टॉप पर रहने वाली ऑस्ट्रेलिया और दूसरे नंबर की टीम इंडिया के बीच फाइनल मुकाबला होगा। फाइनल मुकाबले से पहले विजडन ने टीम ऑफ द टूर्नामेंट की घोषणा कर दी है।
तीन भारतीय खिलाड़ियों को जगह
विजडन ने अपनी टीम में भारतीय टीम के तीन खिलाड़ियों को शामिल किया है। इसमें विकेटकीपर ऋषभ पंत, ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह शामिल हैं। इस चैंपियनशिप के दौरान 12 मैचों में पंत ने 43.4 की औसत से 868 रन बनाए। दो शतक और 5 फिफ्टी की मदद से। स्ट्राइक रेट 81 का रहा। ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा के बल्ले से 37.38 की औसत से 12 मैचों में 673 रन निकले। इसके साथ ही उन्होंने 43 विकेट भी लिये। जसप्रीत बुमराह ने 10 मैचों में 45 विकेट झटके हैं। लेकिन टीम इंडिया के लिए दुर्भाग्य की बात है कि दो सबसे बेस्ट खिलाड़ी फाइनल मुकाबला ही नहीं खेल पाएंगे।
इन्हें भी किया गया शामिल
टीम में ऑस्ट्रेलिया के उस्मान ख्वाजा और श्रीलंका के दिमुथ करुणारत्ने को सलामी बल्लेबाज रखा गया है। तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के मार्नस लाबुशेन हैं। वह इस समय दुनिया के नंबर एक टेस्ट बल्लेबाज भी हैं। चौथे नंबर पर श्रीलंका के दिनेश चादीमल और 5वें पर इंग्लैंड को जॉनी बेयरस्टो हैं। इस चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा 1915 रन बनाने वाले जो रूट को विजडन ने अपनी टीम में शामिल नहीं किया है। तीसरे नंबर के बाबर आजम का भी नाम इसमें नहीं है।
गेंदबाजी अटैक में ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस और नाथन लायन के साथ कागिसो रबाडा हैं। टीम में ऑस्ट्रेलिया के चार, भारत के तीन, श्रीलंका के दो जबकि साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के 1-1 खिलाड़ी हैं।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…