बाजार में भारी गिरावट के बीच तीन आईपीओ हुए लिस्ट, दो में घाटा तो एक में हुई मामूली कमाई
Updated on
14-02-2024 01:45 PM
मुंबई: आज यानी बुधवार, 14 फरवरी 2024 को शेयर बाजार में सुबह से ही गिरावट का माहौल है। बीएसई का सेंसेक्स (BSE Sensex) करीब 500 अंक गिर कर खुला। ऐसे में आज लिस्ट होने वाले तीन आईपीओ में से दो में निवेशकों का घाटा हो गया। मतलब कि दो आईपीओ डिस्काउंट पर लिस्ट हुए। डिस्काउंट पर लिस्ट होने वाले आईपीओ में जन स्मॉल फाइनेंस बैंक और कैपिटल स्मॉल फाइनेंस बैंक का नाम शामिल है। हालांकि आज ही राशि पेरिफेरल का आईपीओ भी लिस्ट हुआ। इसके निवेशकों की एक ही दिन में आठ फीसदी की कमाई हुई। शेयर बाजार के विश्लेषक इसे मामूली कमाई बता रहे हैं। क्योंकि इससे दो दिन पहले ही एपीजे सुरेंद्रा पार्क होटल की लिस्टिंग 20 फीसदी प्रीमियम पर हुई थी।
क्या रहा राशि पेरिफेरल का प्रदर्शन
आसुस, डेल, एचपी, लेनोवो और एनवीडिया जैसी ग्लोबल कंपनियों के प्रोडक्ट भारत में डिस्ट्रीब्यूट करने वाली कंपनी राशि पेरिफेरल्स (Rashi Peripherals) का आईपीओ पिछले सप्ताह आया था। इंफोर्मेशन और कम्यूनिकेशन प्रोडक्ट डिस्ट्रीब्यूट करने वाली इन कंपनी ने आईपीओ के जरिये 600 करोड़ रुपये जुटाए हैं। कंपनी ने पांच रुपये फेस वैल्यू वाले एक शेयर का प्राइस बैंड 295 से 311 रुपये तय किया था। निवेशकों को इस कंपनी का शेयर 311 रुपये पर अलॉट हुआ। सुबह बीएसई में इसके शेयर 335 रुपये यानी 7.7 फीसदी प्रीमियम पर लिस्ट हुए। एनएसई पर इसके शेयर 9.2 फीसदी के प्रीमियम के साथ 339.5 रुपये पर लिस्ट हुए।
कैपिटल स्मॉल फाइनेंस बैंक में 7 फीसदी का घाटा
कैपिटल स्मॉल फाइनेंस बैंक (Capital Small Finance Bank) के निवेशकों को आज ही सात फीसदी का घाटा हो गया। कंपनी ने आईपीओ के जरिए एक शेयर 468 रुपये पर इश्यू किया है जबकि बीएसई पर आज यह 430.20 रुपये पर लिस्ट हुआ। मतलब कि सात फीसदी का डिस्काउंट। एनएसई पर तो यह 8 फीसदी के डिस्काउंट पर लिस्ट हुआ था। यह आईपीओ चार गुना ओवरसब्सक्राइब हुआ था।
जन स्मॉल फाइनेंस बैंक भी घाटे में हुआ लिस्ट
आज ही शेयर बाजार में जन स्मॉल फाइनेंस बैंक (Jana Small Finance Bank) का शेयर भी लिस्ट हुआ। इसका शेयर निवेशकों को 414 रुपये पर अलॉट हुआ था। इसके उलट यह बीएसई पर 4.35 फीसदी के डिस्काउंट यानी 396 रुपये प्रति शेयर पर लिस्ट हुआ। हालांकि लिस्टिंग से पहले यह ग्रे मार्केट में प्रति शेयर 30 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड हो रहा था। जिस दिन इसका आईपीओ क्लोज हुआ था, उस दिन यह 18.5 गुना ओवरसब्सक्राइब हुआ था।
नई दिल्ली: आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में थोड़ी देर में जानकारी देंगे। उससे पहले आज शेयर बाजार…
मुंबई: बेंगलुरु की हॉस्पिटल चेन चलाने वाली कंपनी मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज Manipal Health Enterprises के शेयर आज इश्यू प्राइस से 11% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। यह जहां बीएसई पर…
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…