Select Date:

ओमिक्रॉन के तीन नए वैरिएंट से मचा हड़कंप... क्‍या हैं लक्षण कितने खतरनाक?

Updated on 04-04-2023 06:21 PM
नई दिल्‍ली: कोरोना ने फिर चिंता बढ़ा दी है। नोएडा में ओमिक्रॉन के तीन नए वैरिएंट मिले हैं। इनमें XBB.2.3, XBB.1 और XBB.1.5 शामिल हैं। यह अच्‍छी स्थिति नहीं है। नोएडा नए कोरोना केस का सेंटर बन रहा है। 24 घंटे में यहां कोरोना के 9 नए केस सामने आए हैं। सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 133 हो गई है। इनमें से ज्‍यादा मरीज एसिम्‍टोमैटिक हैं। यानी लक्षण कम या दिखाई ही नहीं दे रहे हैं। 8 मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाकी का इलाज होम आइसोलेशन में किया जा रहा है। जीनोम सीक्वेंसिंग रिपोर्ट में मरीजों में XBB.2.3, XBB.1 और XBB.1.5 वैरिएंट मिले हैं। XBB वैरिएंट BA.2.75 और BA.2.10.1 का रीकॉम्बिनेंट स्ट्रेन है। यह कितना खतरनाक है और इसके क्‍या लक्षण हैं, आइए यहां जानते हैं।

ओमिक्रॉन का XBB वैरिएंट काफी इंफेक्शियस माना जाता है। यह कोरोना के मामलों को तेजी से बढ़ाने के लिए जिम्‍मेदार होता है। पिछले साल भी इस वैरिएंट के सब-वैरिएंट मिले थे। महाराष्‍ट्र और केरल जैसे राज्‍यों में इनकी मौजूदगी मिली थी। सिंगापुर में भी इस वैरिएंट के कारण मामले तेजी से बढ़े थे। ओमिक्रॉन शरीर की इम्यूनिटी को चकमा देने के लिए जाना जाता है। यह अत्याधिक संक्रामक भी होता है। अब नोएडा में एक्‍सबीबी वैरिएंट मिला है।

क्‍या हैं लक्षण?
ओमिक्रॉन XBB के जो तीन नए वैरिएंट मिले हैं, उनके लक्षण पुराने वैरिएंट जैसे ही हैं। इनमें नाक बहना, गले में खराश, बुखार, सिर दर्द, शरीर में दर्द थकान, खांसी इत्‍यादि शामिल हैं। अभी एक चीज कॉमन देखी जा रही है। काफी मामलों में लक्षण प्रकट नहीं होते हैं। यानी मरीज एसिम्‍टोमैटिक होते हैं। एक्‍सपटर्स के मुताबिक, को-मॉर्बिडिटीज वाली आबादी को नए सब-वैरिएंट से ज्यादा रिस्क है।

किस तरह की बरतें सावधानी
यह उतार-चढ़ाव का मौसम है। ऐसे मौसम में लोग वैसे भी वायरल इंफेक्‍शन के कारण सर्दी-जुकाम और बुखार की चपेट में आ जाते हैं। नए वैरिएंट से होने वाले लक्षण भी इनसे मिलते-जुलते ही हैं। लिहाजा, लक्षण दिखाई देने पर गंभीरता से डॉक्‍टरी परामर्श लें। कोविड एप्रोप्रिएट बिहेवियर रखें। सोशल डिस्‍टेंसिंग का पालन करें। मास्‍क पहनकर रखें। हैंड सैनिटाइजर का प्रयोग करते रहें।

XBB.1.16 ने मचा रखा है हाहाकार
वहीं, ओमि‍क्रॉन के एक और XBB सब-वैरिएंट XBB.1.16 ने महाराष्‍ट्र में हाहाकार मचाया हुआ है। ये सारे सब-वैरिएंट म्‍यूटेशन के कारण बन रहे हैं। XBB.1.16 का ट्रांसमिशन रेट काफी ज्यादा है। ओमि‍क्रॉन का यह म्यूटेंट स्‍ट्रेन हाइब्रिड इम्‍यूनिटी को मात दे सकता है। चिंता की बात यह है कि वैक्सीनेशन वाली इम्‍यूनिटी भी इसका इंफेक्‍शन नहीं रोक पाती है। इसे लेकर विश्‍व स्वास्‍थ्‍य संगठन (WHO) ने भी आगाह किया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
 23 July 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
 23 July 2026
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
 23 July 2026
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
 23 July 2026
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
 23 July 2026
पटना: बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना में भी उसी तर्ज पर बुधवार को छात्रों ने…
 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
Advt.