सड़क हादसे में जज के परिवार से जुड़े तीन लोगों की मौत, जिस गाड़ी ने मारी टक्कर उसकी खोजबीन जारी
Updated on
27-06-2023 07:35 PM
सहरसा: पटना जिला अदालत में तैनात जज के परिवार के तीन सदस्यों की सड़क हादसे में मौत हो गई। न्यायाधीश सहित तीन अन्य घायल हो गए। सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर थाना अंतर्गत एनएच-107 पर टेंगराहा मोड़ के पास की घटना है। सूत्रों के अनुसार विपरीत दिशा से आ रहे एक अन्य तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से जज प्रफुल्ल सिंह की वाहन पलट कर खाई में गिर गई। दुर्घटना में न्यायिक मजिस्ट्रेट के पिता और दो चाचा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वो और उनकी भतीजी, भतीजे गंभीर रूप से घायल हो गए।
जज के पिता और दो चाचा की मौत
पीड़ितों की पहचान प्रफुल्ल के पिता रणजीत सिंह (65) और उनके दो चाचा नारद सिंह (70) और सचिन सिंह (55) के रूप में की गई। हादसे में न्यायिक दंडाधिकारी की भतीजी तान्या कुमारी (13) और भतीजा मयंक कुमार (10) घायल हैं। दुर्घटना उस समय हुई जब प्रफुल्ल और उनके परिवार के सदस्य मधेपुरा जिले के शहजादपुर में एक पारिवारिक समारोह में भाग लेने के बाद बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के अपने पैतृक गांव सरडीहा से जा रहे थे।
बांका से पटना हुआ था जज का ट्रांसफर
बांका एडीजे और जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) के सचिव प्रभाकर झा ने कहा कि न्यायिक दंडाधिकारी का हाल ही में बांका से पटना ट्रांसफर हुआ था। उन्होंने ने कहा कि प्रफुल्ल और दो घायल बच्चों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सिमरी बख्तियारपुर थाने के प्रभारी कृष्ण कुमार ने कहा कि पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के आंदोलन में हजारों लोग पहुंचे, कहीं किसी ने डिजिटल क्रांति से आंदोलन का रुख मोड़ा तो किसी ने भूखे रहकर लेकिन उन्हीं के बीच…
नई दिल्ली: भारत में फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) उन कानूनों में से एक है जो हर कुछ सालों में चर्चा का विषय बन जाता है। लेकिन क्यों? इस कानून…
नई दिल्ली: नीट-यूजी पेपर लीक के मुद्दे पर दिल्ली के जंतर-मंतर पर कई दिनों तक कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में आंदोलन जारी रहा। आखिरकार 25 जुलाई को सरकार झुकी…
नई दिल्ली, लोकसभा में दोपहर 2 बजे से पेपर लीक से जुड़े 'पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026' पर चर्चा शुरू हो गई है। इस विधेयक में 2024…
कोयंबटूर: तमिलनाडु की थलपति विजय सरकार ने मेकेदातु बांध को लेकर अपना स्टैंड क्लियर कर दिया है। सरकार का कहना है कि कर्नाटक को प्रस्तावित मेकेदातु बैलेंसिंग रिजर्वॉयर प्रोजेक्ट पर…
इंदौर: चंदन नगर थाना में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक को दुष्कर्म के गंभीर आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोप है कि पुलिसकर्मी ने सीएम हेल्पलाइन पर…
वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक स्कूल की शिक्षिका की अमानवीयता का मामला सामने आया है। आरोप है कि पांच साल के मासूम के पैंट में पेशाब करना शिक्षिका…