Select Date:

बदायूं के मेंथा फैक्ट्री में तीन सुरक्षाकर्मियों की मौत, अंगीठी जलाकर सोए थे, हुआ हादसा

Updated on 13-01-2026 12:55 PM
बदायूं: उत्तर प्रदेश के बदायूं से सनसनीखेज मामला सामने आया है। मेंथा फैक्ट्री में एक बार फिर हादसे में तीन लोगों की मौत का मामला सामने आया। तीन सुरक्षा गार्डों की मौत मामले ने हड़कंप मचा दिया है। मेंथा फैक्ट्री हादसे की जानकारी मिलते ही लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। मामले में सामने आया है कि तीनों सुरक्षा गार्ड बंद कमरे में अंगीठी जलाकर सोए थे। इसी दौरान हादसा हो गया। तीनों की दम घुटने से मौत की बात सामने आ रही है। पहले भी मेंथा फैक्ट्री में मौत का मामला सामने आया था।

बदायूं के उझानी थाना क्षेत्र स्थित एक मेंथा फैक्ट्री में बड़ा हादसा सामने आया । फैक्ट्री के बंद कमरे में अंगीठी जलाकर सो रहे तीन सुरक्षा गार्डों की मौत हो गई। प्रारंभिक सूचना के अनुसार, ऐसा लग रहा है कि तीनों की मौत दम घुटने के कारण हुई होगी। सुबह जब काफी देर तक गार्ड बाहर नहीं निकले तो अन्य कर्मचारियों ने कमरे का दरवाजा खोला। वहां तीनों बेहोशी की हालत में मिले। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया। वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

लोगों की जुटी भीड़

घटना की सूचना मिलते ही फैक्ट्री परिसर में लोगों की भारी भीड़ जुट गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। घटना की जांच शुरू कर दी गई है। दरअसल, हैरान करने वाला मामला यह यह है कि करीब आठ महीने पहले भी इसी फैक्ट्री में आग लगने से एक मजदूर की मौत हो गई थी। फैक्ट्री में घटना के कई दिनों बाद मजदूर का कंकाल बरामद किया गया था। इस घटना ने फैक्ट्री की व्यवस्था पर सवाल खड़े किए थे। अब सुरक्षा गार्डों की मौत का मुद्दा गरमा गया है।

संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

उझानी कोतवाली क्षेत्र में एक मेंथा फैक्ट्री में तीन सुरक्षा गार्डों की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है। आज सुबह तीनों सुरक्षा कर्मियों के शव केबिन में पड़े मिलने से हडकंप मच गया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी है। दरअसल, उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव कूड़ा नरसिंहपुर स्थित एक मेंथा फैक्ट्री के केविन में मंगलवार सुबह तीन लोग मृत अवस्था में मिलने से सनसनी फैल गई।
ये तीनों मृतक सुरक्षा गार्ड बताई जा रहे हैं। एक मृतक के परिजन ने हत्या का आरोप लगाया है। जबकि कुछ लोगों के बीच दम घुटने से मौत होने की बात कही जा ही है। मामले की जानकारी होने पर ग्रामीणों की भीड़ फैक्ट्री परिसर में जमा हो गई और हंगामा शुरू कर दिया। उझानी कोतवाली पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।

फैक्ट्री में लगी थी आग

मेंथा फैक्ट्री में लगभग 8 महीने पहले भीषण आग लगी थी। साथ ही एक मजदूर की मौत हो गई थी वहीं करीब उक्त आग से 100 करोड़ का नुकसान हुआ था। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, कूड़ा नरसिंहपुर स्थित मेंथा फैक्ट्री बैंक ऑफ बडौदा की ओर से बंधक है। फैक्ट्री कर्मियों ने मंगलवार को सुबह केबिन में सिक्योरिटी गार्ड जुगेंद्र यादव (30 साल) पुत्र रामबहादुर निवासी बसाबनपुर थाना मुजरिया,भानु यादव (26 साल) पुत्र श्रीपाल निवासी मुडसैना थाना दातागंज और विवेक यादव को मृत अवस्था में जमीन पर पड़ा देखा तो उनके होश उड़ गए।

हत्या का लगाया आरोप

सूचना के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतकों के परिजन और और ग्रामीण की भीड़ पहुंच गए। जहां उन्होंने जमकर हंगामा खड़ा कर दिया। एक मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि तीनों मृतकों के शरीर पर चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। केबिन में हीटर चल रहा था। आंशका जाहिर की जा रही है कि दम घुटने से तीनों की मृत्यू हुई होगी। हालांकि, पुलिस और फॉरेंसिक टीम पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 July 2026
ग्वालियर: सिंधिया राजघराने में संपत्ति विवाद वर्षों पुराना है। रॉयल फैमिली की संपत्ति का बंटवारा होना है। संपत्ति का बंटवारा ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके तीनों बुआओं के बीच होनी है।…
 21 July 2026
चंडीगढ़: पंजाब, हरियाणा और देश के कई अन्य राज्यों के हजारों किसान मंगलवार को दिल्ली की ओर कूच कर रहे हैं। किसान राजधानी में आयोजित होने वाली 'किसान महापंचायत' में…
 21 July 2026
ग्रेटर नोएडा: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ा एक्‍शन लेते हुए ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सतिंदर सिंह भसीन और उनकी शेल कंपनियों से जुड़ी 389 अचल…
 21 July 2026
नई दिल्ली, भारत में पहली बार डेंगू की वैक्सीन को मंजूरी मिल गई है। ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने ताकेदा बायोफार्मास्यूटिकल्स इंडिया की वैक्सीन QDENGA को बाजार में इस्तेमाल…
 21 July 2026
गंगटोक, सिक्किम में सोमवार को एक टनल पर लैंडस्लाइड होने से उसका एंट्री गेट बंद हो गया, जिससे अंदर मौजूद 27 मजदूर फंस गए। इनमें से 10 की मौत हो गई।…
 20 July 2026
धनबादः झारखंड में धनबाद जिले में चोरी का एक अजीबो-गरीब और दिलचस्प मामला सामने आया है। चोर ने जिस घर से एक मोटर पंप (टुल्लू पंप) की चोरी की। उसके…
 20 July 2026
हैदराबाद : ट्रेनी आईपीएस उदयकृष्ण रेड्डी केस में एक नया मोड़ आया है। यौन शोषण के लगे आरोपों में घिरे उदय कृष्ण रेड्डी ने आत्महत्या का प्रयास किया है। उन्हें…
 20 July 2026
मेरठ: मेरठ के हस्तिनापुर क्षेत्र में पति को सांप से डसवाकर मारने के मामले में आरोपी दामिनी का एक टैटू अब लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।…
 20 July 2026
तूतीकोरिन : तमिलनाडु में एक बड़ा राजनीतिक विवाद तब खड़ा हो गया है। विलाथिकुलम से डीएमके विधायक मार्कंडेयन को गिरफ्तार कर लिया गया है। विधायक पर कोविलपट्टी में एक जनसभा…
Advt.