Select Date:

टाटा के तीन शेयरों ने इस साल दिया मल्टीबैगर रिटर्न, निवेशकों ने कमाए छह लाख करोड़, जानिए कौन रहा टॉप पर

Updated on 27-12-2023 01:30 PM
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप ने इस साल निवेशकों को बंपर रिटर्न दिया है। ग्रुप की 27 कंपनियों के मार्केट कैप में इस साल 23 दिसंबर तक कुल 613,000 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई है। इस दौरान ग्रुप की कम से कम तीन कंपनियों ने मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। इस साल टाटा ग्रुप की कंपनी बनारस होटल्स ने सबसे अधिक 218 परसेंट रिटर्न दिया है। इस साल टाटा टेक्नोलॉजीज का आईपीओ भी आया जिसे निवेशकों ने हाथोंहाथ लिया। 3,042 करोड़ रुपये के आईपीओ को 1.15 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा शेयरों के लिए बोलियां मिलीं और यह 140 परसेंट के प्रीमियम के साथ लिस्ट हुआ।

बनारस होटल्स के बाद सबसे ज्यादा रिटर्न आर्टसन इंजीनियरिंग ने दिया। इस कंपनी ने इस साल 23 दिसंबर तक 144 परसेंट रिटर्न दिया है। इसके अलावा ट्रेंट ने भी इस साल 119 परसेंट रिटर्न दिया है। टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनियों में शामिल टाटा इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन ने साल 2022 में 99% रिटर्न दिया है। जगुआर लैंड रोवर बनाने वाली टाटा मोटर्स ने इस साल निवेशकों की वेल्थ में 87 परसेंट का इजाफा किया है। बनारस होटल्स के अलावा टाटा ग्रुप के पास ओरिएंटल होटल्स का भी मालिकाना हक है। इस कंपनी का शेयर इस साल 67 परसेंट उछला है।

कौन कितना चढ़ा

मार्केट कैप के हिसाब से देश की सबसे बड़ी हॉस्पिटैलिटी कंपनी इंडियन होटल्स का शेयर इस साल 38 फीसदी तेजी आई है। इसके साथ ही टाटा पावर में 57%, टाटा एलेक्सी में 41%, टाइटन में 39%, टाटा कंज्यूमर में 29%, टाटा स्टील में 18.5% और टीसीएस में 17% तेजी आई है। इस साल केवल टाटा टेलीसर्विसेज (महाराष्ट्र) के शेयरों ने निगेटिव रिटर्न दिया है। ACE Equity के मुताबिक इस साल टाटा ग्रुप के 27 शेयरों का मार्केट कैप 612,619 करोड़ रुपये बढ़कर 27,16,694 करोड़ रुपये पहुंच गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
 05 August 2026
नई दिल्ली: आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में थोड़ी देर में जानकारी देंगे। उससे पहले आज शेयर बाजार…
 05 August 2026
नई दिल्ली: अगर आपका किसी तरह का लोन चल रहा है तो थोड़ी देर में आपके लिए जरूरी खबर आने वाली है। नीतिगत दरों पर फैसला करने के लिए आरबीआई…
 05 August 2026
मुंबई: बेंगलुरु की हॉस्पिटल चेन चलाने वाली कंपनी मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज Manipal Health Enterprises के शेयर आज इश्यू प्राइस से 11% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। यह जहां बीएसई पर…
 01 August 2026
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
 01 August 2026
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
 01 August 2026
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
 01 August 2026
नई दिल्ली: भारत के सकल वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह में जुलाई 2026 के दौरान जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकार की ओर से शनिवार को जारी मासिक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार देश के छात्रों के लिए पढ़ाई का खर्च आसान करने के लिए एजुकेशन लोन के नियमों में बड़ी ढील देने जा रही है। सरकार का टारगेट…
Advt.