Select Date:

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में तीन संदिग्ध आतंकी दिखे

Updated on 28-11-2025 02:50 PM
श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में शुक्रवार को तीन संदिग्ध आतंकियों को देखे गए, इसके बाद सुरक्षा बलों ने हाई लेवल सर्च ऑपरेशन शुरू किया है। शुरुआती सूचना के अनुसार, ये तीनों संदिग्ध चिल्ला बलोठा गांव में एक स्थानीय व्यक्ति से खाना लेकर पास के जंगल की ओर भाग गए।

जानकारी मिलते ही सेना और J&K पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया और बसंतगढ़ के घने जंगलों में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। ड्रोन और स्निफर डॉग भी सर्चिंग के लिए लगाए गए हैं। पहाड़ी और घना जंगल होने के कारण ऑपरेशन में परेशानी आ रही है।

सुरक्षा बल घर-घर तलाशी कर रहे हैं और अतिरिक्त जवान भी तैनात किए गए हैं। संभावित भागने के रास्तों पर कई नाके बनाए गए हैं ताकि कोई भी संदिग्ध बच न सके। स्थानीय लोगों से अपील की गई है कि वे सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें।

10 नवंबर को हुए दिल्ली ब्लास्ट के बाद से ही सुरक्षाबल जम्मू-कश्मीर में सर्च ऑपरेशन जारी है। आतंकियों के लिंक खंगाले जा रहे हैं। शुक्रवार को भी पुलिस ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन जमात-ए-इस्लामी (JeI) से जुड़े कई लोगों के ठिकानों पर रेड की थी।

27 नवंबर- JeI से जुड़े कई लोगों के ठिकानों पर रेड

जम्मू-कश्मीर के 5 जिलों में शुक्रवार को पुलिस ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन जमात-ए-इस्लामी (JeI) से जुड़े कई लोगों के ठिकानों पर रेड की। पुलिस ने तलाशी के दौरान कई डॉक्यूमेंट्स समेत मोबाइल, लैपटॉप जब्त किए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि घाटी में सुरक्षा अभियान के तहत शोपियां, पुलवामा, श्रीनगर, बारामूला और कुलगाम में सर्च ऑपरेशन चलाया गया है। इस दौरान पुलिस टीमों ने वेरिफिकेशन किया और कई लोगों से पूछताछ भी की।

वहीं जम्मू पुलिस ने आतंकी गतिविधि में शामिल होने के आरोप में 19 साल के युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि वह पाकिस्तान समेत कई विदेशी नंबरों पर लगाता बात कर रहा था। शुरुआती जांच में सामने आया कि वह ऑनलाइन कट्टरपंथी बना था और आतंकी हमले की योजना बना रहा था।

आतंकी सपोर्ट नेटवर्क को खत्म करने सर्च ऑपरेशन चलाया

अधिकारियों ने बताया कि सर्च ऑपरेशन का मकसद बैन संगठन को दोबारा सक्रिय होने से रोकना, आतंकी सपोर्ट नेटवर्क और ओवरग्राउंड वर्कर्स की पहचान कर उन्हें खत्म करना है। साथ ही आतंकियों को फाइनेंशियल और लॉजिस्टिक मदद करने वालों पर कार्रवाई करना है।

पुलिस ने कहा कि क्षेत्र में अवैध गतिविधि मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।। स्थानीय लोगों से सहयोग और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने की अपील की गई है।

जम्मू में युवक गिरफ्तार, डिजिटल डिवाइस जब्त

जम्मू पुलिस ने गुरुवार को ही बताया कि गिरफ्तार युवक रियासी जिले का रहने वाला है और फिलहाल जम्मू के बठिंडी इलाके में रह रहा था। उसके खिलाफ बहू फोर्ट पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई। पुलिस ने उसके डिजिटल डिवाइस जब्त कर लिए हैं, जिनकी फॉरेंसिक जांच की जा रही है।

12 नवंबर को अनंतनाग में सर्च ऑपरेशन चलाया

इससे पहले भी 12 नवंबर को अनंतनाग पुलिस ने इसी नेटवर्क के खिलाफ तलाशी अभियान चलाया था। वहीं 20 नवंबर को स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (SIA) ने जम्मू में कश्मीर टाइम्स के ऑफिस पर भी तलाशी ली थी। कश्मीर टाइम्स की स्थापना 1954 में वेद भसीन ने की थी, जम्मू-कश्मीर का सबसे पुराना अंग्रेजी दैनिक माना जाता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
 22 July 2026
अमृतसर: शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने पंजाब में पेपर लीक मामले को लेकर भगवंत मान सरकार और आम आदमी पार्टी पर हमला किया है। उन्होंने कहा…
 21 July 2026
ग्वालियर: सिंधिया राजघराने में संपत्ति विवाद वर्षों पुराना है। रॉयल फैमिली की संपत्ति का बंटवारा होना है। संपत्ति का बंटवारा ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके तीनों बुआओं के बीच होनी है।…
 21 July 2026
चंडीगढ़: पंजाब, हरियाणा और देश के कई अन्य राज्यों के हजारों किसान मंगलवार को दिल्ली की ओर कूच कर रहे हैं। किसान राजधानी में आयोजित होने वाली 'किसान महापंचायत' में…
 21 July 2026
ग्रेटर नोएडा: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ा एक्‍शन लेते हुए ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सतिंदर सिंह भसीन और उनकी शेल कंपनियों से जुड़ी 389 अचल…
 21 July 2026
नई दिल्ली, भारत में पहली बार डेंगू की वैक्सीन को मंजूरी मिल गई है। ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने ताकेदा बायोफार्मास्यूटिकल्स इंडिया की वैक्सीन QDENGA को बाजार में इस्तेमाल…
 21 July 2026
गंगटोक, सिक्किम में सोमवार को एक टनल पर लैंडस्लाइड होने से उसका एंट्री गेट बंद हो गया, जिससे अंदर मौजूद 27 मजदूर फंस गए। इनमें से 10 की मौत हो गई।…
Advt.