दो रन पर झटके तीन विकेट, वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाजों ने इंग्लैंड को बैकफुट पर धकेला
Updated on
27-07-2024 01:06 PM
बर्मिंघम: इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे टेस्ट सीरीज के तीसरे मैच के पहले दिन गेंदबाजों को जोर देखने को मिला। बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर वेस्टइंडीज ने अच्छी शुरुआत की। 76 रन पर टीम को कोई विकेट नहीं गिरा था। यहां से वापसी करते हुए इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को 282 रनों पर ऑलआउट कर दिया। वेस्टइंडीज ने भी इंग्लैंड को टॉप-3 बल्लेबाजों को आउट कर दिया है। अभी भी मेहमान टीम के पास 244 रनों की बढ़त है।
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज चमके
कप्तान क्रेग ब्रेथवेट ने अर्धशतक लगाकर वेस्टइंडीज को अच्छी शुरुआत दिलाई। पहले विकेट के लिए उन्होंने मिक्ली लुइस के साथ 76 रन जोड़े। लुइस 26 रन बनाकर गस एटनिंसन का शिकार बने। इसके बाद किर्क मैकेंजी 12 और एलिक अथानजे 2 रन बनाकर आउट हो गए। ब्रेथवेट (61) और कैवेम हॉग (13) के आउट होने के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 5 विकेट पर 115 रन हो गया। 39 रन बनाने में टीम 5 विकेट खो चुकी थी। यहां से जेसन होल्डर और विकेटकीपर जोशुआ डा सिल्वा ने पारी को संभालने का काम किया। दोनों ने शतकीय साझेदारी की। होल्डर ने 59 रनों की पारी खेली लेकिन सिल्वा एक रन से अर्धशतक चूक गए। दोनों के बीच 109 रनों की साझेदारी हुई। निचले क्रम में अल्जारी जोसेफ ने 15 तो नंबर-11 शमार जोसेफ ने 16 रनों का योगदान दिया। वेस्टइंडीज पहली पारी में 282 तक पहुंचने में सफल रहा। एटकिंसन को 4 जबकि क्रिस वोक्स को तीन विकेट मिले।
इंग्लैंड की शुरुआत रही खराब
इंग्लैंड ने तेज शुरुआत करने की कोशिश की। चौथे ओवर में टीम का स्कोर 29 रन था। लेकिन फिर 2 रन बनाने में तीन विकेट गिर गए। ओपनर जैक क्राउली और बेन डकेट लगातार दो गेंद पर पवेलियन लौट गए। फिर इंग्लैंड ने नाइटवॉच मैन के रूप में मार्कवुक को उतारा। वह भी खाता खोले बिना जायडेन सील्स का शिकार बने। दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड का स्कोर 3 विकेट पर 38 रन है। जो रूट और ओली पोप क्रीज पर टिके हैं।
नई दिल्ली: पोलियो ने बचपन में कदम रोक दिए, घरेलू हिंसा ने जिंदगी को दर्द से भर दिया, लेकिन शर्मिला धनखड़ ने कभी हार मानना नहीं सीखा। हरियाणा के रेवाड़ी…
नई दिल्ली: शुभमन गिल की अगुवाई में भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका के दौरे पर जाने वाली है। दोनों टीमों के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी, जिसका आगाज…
ग्लास्गो: घुटने का दर्द फिर से उभरने के कारण राष्ट्रमंडल खेलों की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पुरुषों की ऊंची कूद स्पर्धा में अपने पहले प्रयास के बाद ही हटने वाले तेजस्विन…
ग्लासगो: खेल का मैदान चाहे कोई भी हो, भारतीय खिलाड़ियों को पाकिस्तान के सामने जीत दर्ज कर एक अलग सुकून मिलता है। अबकी बार ये मौका मुक्केबाज जादूमणि सिंह के…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम का जिम्बाब्वे दौरा खत्म हो चुका है। श्रेयस अय्यर की अगुवाई में युवा टीम इंडिया ने मेजबानों को 3-0 से मात दी। इस सीरीज में…
नई दिल्ली: भारतीय टी20 टीम की कप्तानी गंवाने और टीम से बाहर होने का झटका झेल चुके स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने हार नहीं मानी है। टीम इंडिया में दोबारा…
WWE के इतिहास में कई दिग्गज सुपरस्टार आए, लेकिन जॉन सीना ने जो पहचान बनाई, वह बहुत कम रेसलर्स को नसीब हुई। करीब 2 दशकों तक उन्होंने अपने दमदार मुकाबलों…