Select Date:

इंडियन विमेंस टीम की रोमांचक जीत:सुपर ओवर में ऑस्ट्रेलिया को हराया

Updated on 12-12-2022 06:31 PM

आखिरी बॉल पर विद्या के चौके और स्मृति मंधाना की आकर्षक पारी के दम पर इंडियन विमेंस टीम ने 5 बार की टी-20 वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया पर रोमांचक जीत दर्ज की है। उसने सांसे थाम देने वाले मुकाबले में रविवार को ऑस्ट्रेलिया को 4 रन से हराया।

अहम बात यह कि वनडे वर्ल्ड कप के 7 खिताब जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम इस साल पहला टी-20 मुकाबला हारी है। सुपर ओवर में मिली इस जीत से भारतीय टीम ने 5 टी-20 मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी हासिल कर ली है।

हजारों दर्शकों के बीच डीवाई पाटिल स्टेडियम में टीम इंडिया को जीत के लिए आखिरी बॉल में 5 रनों की जरूरत थी और विद्या ने चौका जमाकर मैच टाई कराया। ऐसे में मुकाबला सुपर ओवर में गया। सुपर ओवर में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 16 रन ही बना सकी।

एक-एक ओवर के कॉन्टेस्ट में स्मृति मंधाना ने एक चौके और एक छक्के की मदद से 13 रन बनाए। जबकि रिचा घोष ने एक छक्का जड़ा। फिर रेणुका सिंह ने 20 रन का शानदार बचाव किया। हालांकि, उनके ओवर की आखिरी दो बॉल पर हीली ने चौका और छक्का जमाते हुए हार का अंतर कम कर दिया।

इससे पहले मेहमानों ने टॉस हारकर बल्लेबाजी करते हुए एक विकेट पर 187 रन बनाए। ऐसे में भारतीय टीम को जीत के लिए 188 रनों का लक्ष्य मिला। जवाब में भारतीय टीम ने भी तय 20 ओवर में 5 विकेट पर इतने ही रन बनाए। उसकी ओर से स्मृति मंधाना ने 49 बॉलों पर 79 रनों की पारी खेली। शेफाली वर्मा ने भी स्मृति का अच्छा साथ दिया। उन्होंने 23 बॉल में 34 रन बनाए। इन दोनों के अलावा रिचा घोष ने नाबाद 26 और कप्तान हरमनप्रीत ने 21 रनों का योगदान दिया। कंगारू टीम की ओर से हीदर ग्राहम ने 3 विकेट लिए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 July 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन के हाथों एक्स्ट्रा टाइम में मिली 0-1 की दर्दनाक हार के बाद अर्जेंटीना के मुख्य कोच लियोनेल स्कालोनी बेहद भावुक…
 21 July 2026
नई दिल्ली: स्पेन बनाम अर्जेंटीना फाइनल के बाद मैदान पर ऐसा मंजर देखने को मिला जिसमे खेल जगत को शर्मसार कर दिया। दोनों टीम के खिलाड़ी आपस में हाथापाई करते…
 21 July 2026
नई दिल्ली: हरमनप्रीत कौर ने अपनी कप्तानी में भारत को लॉर्ड्स में खेला गया एतिहासिक टेस्ट मैच जितवाया। इसके साथ ही उन्होंने इतिहास के सुनहरे पन्नों में अपना नाम दर्ज…
 21 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हाल ही में भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई टी20 और वनडे सीरीज के हर मुकाबले में नजर…
 20 July 2026
फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में जहां एक तरफ विजेता टीमों का नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज होता है, वहीं दूसरी तरफ उन टीमों का दर्द भी कम नहीं होता…
 20 July 2026
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल में स्पेन ने निको विलियम्स को 74वें में मैदान पर उतारा। वह स्टार्टिंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। विंगर की भूमिका में…
 20 July 2026
लंदन: लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में भले ही भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन हिटमैन रोहित शर्मा के अद्भुत…
 20 July 2026
लंदन: लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए तीसरे वनडे में भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ 27 रनों से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, रोहित शर्मा बेहतरीन लय में…
 20 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम का इंग्लैंड दौरा खत्म हो गया है। टी20 सीरीज में 4-0 से हारने के बाद टीम इंडिया वनडे सीरीज को भी नहीं जीत पाई। पहले मैच…
Advt.