फेंक जहां तक भाला जाए... पाक को साफ करेगा अपना 'महा-राणा'
Updated on
26-08-2023 01:38 PM
नई दिल्ली: क्रिकेट और हॉकी में तो भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच विभाजन के बाद से ही कड़ी टक्कर देखने को मिलती है। हर मुकाबले से पहले खिलाड़ियों के साथ ही लोगों का जोश आसमान पर होता है। अब इसमें तीसरा खेल भी जुड़ गया है- भाला फेंक या जैवलिन थ्रो। इस व्यक्तिगत खेल में भारत के नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) और पाकिस्तान के अरशद नदीम (Arshad Nadeem) में काफी समय से टक्कर चल रही है। वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 के फाइनल में एक बार फिर दोनों खिलाड़ियों में भिड़ंत देखने को मिलने वाली है।
क्वालिफिकेशन राउंड में प्रदर्शन
नीरज चोपड़ा और अरशद नदीम क्वालिफिकेशन राउंड में अलग-अलग ग्रुप में थे। दोनों अपने ग्रुप में टॉप पर रहे। नीरज ने अपना पहला ही थ्रो 88.77 मीटर का फेंका। यह उनका इस सीजन बेस्ट थ्रो था। इसके साथ ही इंटरनेशनल करियर में नीरज का यह चौथा बेस्ट थ्रो था। दूसरी तरफ नदीम शुरुआत धीमी रही। उनका पहला थ्रो सिर्फ 70.63 मीटर का ही रहा। दूसरे प्रयास में 81.53 मीटर का थ्रो करने के बाद तीसरे में उन्होंने भाला 86.79 मीटर दूर फेंक दिया। क्वालिफिकेशन राउंड में नीरज पहले और नदीम दूसरे नंबर पर रहे।
कहां नीरज पर भारी पड़ते हैं नदीम?
वैसे तो नीरज चोपड़ा के अरशद नदीम अभी तक किसी भी मुकाबले में पछाड़ नहीं पाए हैं। लेकिन एक पॉइंट हैं जहां नीरज नदीम से पिछड़ जाते हैं। नीरज ने अभी तक अपने करियर में 90 मीटर का थ्रो नहीं किया है। उनका बेस्ट थ्रो 89.94 मीटर का है। 2022 स्टॉकहोम डायमंड लीग में उन्होंने यह थ्रो किया था। दूसरी तरफ अरशद नदीम का बेस्ट थ्रो 90.19 मीटर लंबा रहा। 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स में उन्होंने इस थ्रो के साथ गोल्ड मेडल जीता था। उस समय नीरज चोट की वजह से बाहर थे। नदीम ने वर्ल्ड चैंपियन एंडरसन पीटर्स को मात देकर वहां गोल्ड जीता था।
दबाव में निखर जाते हैं नीरज
जब बड़ा मुकाबला होता है तो खिलाड़ी पर हमेशा दबाव रहता है। नीरज ऐसी परिस्थिति में अपना बेस्ट देना जानते हैं। तोक्यों ओलिंपिक में उन्होंने गोल्ड मेडल जीता था। वहां नदीम 5वें नंबर पर थे। पिछले साल वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के फाइनल में नीरज ने सिल्वर मेडल जीता था। वहीं नदीम को 5वें स्थान से संतोष करना पड़ा था। 2018 एशियन गेम्स में नीरज ने गोल्ड जीता तो नदीम को ब्रॉन्ज मिला था। उसी साल कॉमनवेल्थ गेम्स में नीरज को गोल्ड मिला था। लेकिन नदीम 8वें नंबर पर रहे।
नीरज चोपड़ा की उपलब्धि - तोक्यो ओलिंपिक 2020 में गोल्ड - 2018 कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड - 2018 एशियन गेम्स में गोल्ड
- वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2022 में सिल्वर
नदीम अरशद की उपलब्धि - 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड - 2019 साउथ एशियन गेम्स में गोल्ड - 2018 एशियन गेम्स में ब्रॉन्ज
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…