हेलमेट और बैट फेंका, नसीम शाह ने दिलाई एशिया कप की याद, फिर तोड़ा अफगानिस्तान का दिल
Updated on
25-08-2023 01:57 PM
हम्बनटोटा: अफगानिस्तान ने कभी भी पाकिस्तान (AFG vs PAK) को वनडे मैच में नहीं हराया था, लेकिन गुरुवार को यह संभव होता दिख गया था। तीन मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले के आखिरी ओवर में पाकिस्तान को जीत के लिए 11 रनों की जरूरत थी। तेज गेंदबाज फारूकी ने नॉन-स्ट्राइकर छोर पर शादाब खान को रन आउट किया तो पाकिस्तान को छह गेंदों में 11 रन चाहिए थे और एक विकेट शेष था। यहां से पाकिस्तान ने मुकाबले को अपने नाम कर लिया।
नसीम शाह ने तोड़ा सपना
पाकिस्तान के तेज गेंदबाज नसीम शाह ने अफगानिस्तान का सपना तोड़ दिया। शादाब खान के आउट होने के बाद उन्होंने चौका मारा। दो गेंदों पर जब पाकिस्तान को 3 रन चाहिए था तो गेंद नसीम के बल्ले का किनारा लेकर विकेटकीपर के पीछे चौके के लिए चली गई। टीम को जीत दिलाने के बाद नसीम ने खूब जश्न मनाया। वह बैट और हेलमेटफेंककर भागने लगे। साथी खिलाड़ी उनके पीछे भागते हुए पकड़ने की कोशिश कर रहे थे।
एशिया कप की दिलाई याद
एक साल पहले एशिया कप 2022 में भी कुछ ऐसा ही हुआ था। शारजाह में अफगानिस्तान के खिलाफ पाकिस्तान को जीत के लिए एक ओवर में 11 रन चाहिए थे। गेंदबाज फारूकी ही थी। पाकिस्तान के एक विकेट बचे थे। नसीम शाह ने लगातार दो गेंदों पर दो छक्के मारकर पाकिस्तान को जीत दिला दी थी। तब भी नसीम ने इसी तरह जीत का जश्न मनाया था। दोनों मौकों पर पाकिस्तान को एक विकेट से ही जीत मिली।
सीरीज भी पाकिस्तान के नाम
इस मुकाबले को जीतने के साथ ही पाकिस्तान ने 3 मैचों की सीरीज में भी अजेय बढ़त बना ली है। अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 300 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज गुरबाज ने 151 रनों की पारी खेली। इब्राहिम जादरान के बल्ले से भी 80 रन निकले। जवाब में एक समय पाकिस्तान का स्कोर एक विकेट पर 170 रन था। लेकिन फिर 6 विकेट पर 211 रन हो गया। इसके बाद मैन ऑफ द मैच शादाब खान ने 35 गेंद पर 48 रन बनाकर टीम को लक्ष्य के करीब पहुंचाया और अंत में नसीम शाह ने जीत दिला दी।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…