Select Date:

विजय माल्या पर कसा शिकंजा, सिक्योरिटीज मार्केट में नहीं कर सकेंगे कारोबार, जानें- कितने साल के लिए लगी रोक

Updated on 27-07-2024 01:25 PM
नई दिल्ली: भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) ने शुक्रवार को भगोड़े कारोबारी विजय माल्या पर सिक्योरिटीज मार्केट में कारोबार करने और किसी भी सूचीबद्ध कंपनी से तीन साल तक जुड़े रहने पर प्रतिबंध लगा दिया। यह फैसला यूबीएस एजी के विदेशी बैंक खातों के जरिए भारतीय प्रतिभूति बाजार में धन भेजने के मामले में लिया गया। अधिकारी माल्या को उनकी बंद हो चुकी कंपनी किंगफिशर एयरलाइंस से जुड़े धोखाधड़ी के आरोपों का सामना करने के लिए यूनाइटेड किंगडम से वापस लाने का प्रयास कर रहे हैं। वह मार्च 2016 से यूके में रह रहे हैं। सेबी के अनुसार माल्या पर किसी भी सूचीबद्ध कंपनी या प्रस्तावित सूचीबद्ध कंपनी से किसी भी तरह से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से तीन साल तक जुड़ने पर बैन लगा गया दिया है।
जानें क्या है पूरा मामला
सेबी ने जनवरी 2006 से मार्च 2008 तक जांच की। इसमें पता चला कि माल्या ने अपने समूह की कंपनियों, हर्बर्टसन लिमिटेड और यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड (यूएसएल) के शेयरों का गुप्त रूप से व्यापार करने के लिए विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मैटरहॉर्न वेंचर्स का उपयोग किया था। इन लेन-देन के लिए रकम अलग-अलग विदेशी खातों के माध्यम से भेजी गई थी। इस जांच में पता चला कि माल्या ने मैटरहॉर्न वेंचर्स का उपयोग करके भारतीय प्रतिभूति बाजार में धन भेजा था।

माल्या पर पहचान छिपाने का आरोप
जो भी लेन-देन हुए, उन्हें अंजाम देने के लिए माल्या ने अलग-अलग विदेशी संस्थाओं को नियुक्त किया था। यह इसलिए किया ताकि माल्या अपनी पहचान छिपा सकें। सेबी की मुख्य महाप्रबंधक अनीता अनूप ने अपने 37 पेज के आदेश में कहा कि इस मामले में नोटिस प्राप्तकर्ता (माल्या) ने अपनी पहचान छिपाई है। साथ ही उन्होंने नियामक मानदंडों की अवहेलना की है। अनूप ने कहा कि माल्या के ऐसे कृत्य न केवल धोखाधड़ीपूर्ण और भ्रामक हैं, बल्कि प्रतिभूति बाजार की अखंडता के लिए भी खतरा हैं।
सेबी ने कहा- सत्य को गलत तरीके से किया प्रस्तुत
सेबी ने का कि माल्या ने सत्य को गलत तरीके से प्रस्तुत किया है और एक महत्वपूर्ण तथ्य को छिपाया है। वह जानते हैं कि मैटरहॉर्न के नाम पर दिखाई गई शेयरधारिता वास्तव में प्रमोटर श्रेणी की थी, क्योंकि इसे पूरी तरह से माल्या द्वारा वित्तपोषित किया गया था। इससे PFUTP (धोखाधड़ी और अनुचित व्यापार व्यवहार निषेध) विनियमों के प्रावधानों का उल्लंघन हुआ।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
 01 August 2026
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
 01 August 2026
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
 01 August 2026
नई दिल्ली: भारत के सकल वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह में जुलाई 2026 के दौरान जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकार की ओर से शनिवार को जारी मासिक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार देश के छात्रों के लिए पढ़ाई का खर्च आसान करने के लिए एजुकेशन लोन के नियमों में बड़ी ढील देने जा रही है। सरकार का टारगेट…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
 31 July 2026
नई दिल्ली: जिंदगी में जब सब कुछ खत्म होता नजर आता है, तब कभी-कभी वहीं से एक नई और शानदार शुरुआत का रास्ता भी निकलता है। उत्तर प्रदेश के रामपुर…
 31 July 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…
Advt.