Select Date:

तिलक टी-20 में लगातार तीन शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी

Updated on 23-11-2024 04:15 PM

भारतीय बल्लेबाज तिलक वर्मा टी-20 क्रिकेट में लगातार तीन पारियों में शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024-25 के पहले मैच में मेघालय के खिलाफ हैदराबाद के लिए 67 गेंदों पर 151 रन बनाकर यह उपलब्धि हासिल की। यह मैच राजकोट में खेला जा रहा है। इससे पहले उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे और चौथे टी-20 में लगातार दो शतक लगाए थे। उन्होंने सेंचुरियन में नाबाद 107 और जोहान्सबर्ग में नाबाद 120 रन बनाए थे।

टी-20 में 150 से अधिक रन बनाने वाले भारतीय पुरुष क्रिकेटर

तिलक टी-20 में 150 से अधिक रन बनाने वाले पहले भारतीय पुरुष क्रिकेटर भी बने हैं। उनसे पहले किरण नवगिरे ने 2022 में सीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ नागालैंड के लिए 162 रन बनाए थे। नवगिरे अब महाराष्ट्र से खेलती हैं।

हैदराबाद ने 248 रन बनाए

तिलक ने मेघालय के खिलाफ तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी की और 225.37 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 14 चौके और 10 छक्के लगाए। उन्होंने 18 गेंदों पर छह चौकों और तीन छक्कों की मदद से 50 रन बनाए। तिलक ने दूसरे विकेट के लिए सिर्फ 48 गेंदों पर 122 रन जोड़े। उनके पारी की बदौलत ही हैदराबाद ने 4 विकेट पर 248 रन बनाए। यह सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में हैदराबाद का सर्वोच्च स्कोर है। यह प्रतियोगिता के इतिहास का पांचवां सबसे बड़ा स्कोर भी है।

जवाब में मेघालय की टीम 69 रन पर ऑलआउट हो गई। इस मैच को हैदराबाद ने 179 रन से जीता। टीम की तरफ से अनिकेत रेड्डी ने 4 विकेट लिए।

मुंबई ने रिटेन किया 

तिलक वर्मा को IPL-2025 की नीलामी से पहले मुंबई इंडियंस की ओर से रिटेन किए गए पांच खिलाड़ियों में से एक थे, जिन्होंने 2023 और 2024 में टीम के लिए खेला था। उनके अलावा मुंबई ने जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पंड्या, सूर्यकुमार यादव और रोहित शर्मा को मुंबई ने रिटेन किया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.