सोमवार को आईएमडी ने ताजा अपडेट जारी किया। इसमें कहा गया है कि दिल्ली में बारिश के बावजूद तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी रहेगा। सुबह का तामपान 13 मई तक बढ़कर 22 डिग्री सेल्सियस हो जाने के आसार हैं। वहीं, दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक पहुंच सकता है। मई के लिहाज से देखें तो यह तापमान सामान्य से कम है।
