Select Date:

टिम डेविड ने रोहित शर्मा को दिया बर्थडे गिफ्ट, वानखेड़े स्टेडियम पर पहली बार चेज हुआ 200+ का टारगेट

Updated on 01-05-2023 07:45 PM
मुंबई: मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2023 (IPL 2023) में राजस्थान रॉयल्स (MI vs RR) के खिलाफ सांस थामने वाले मुकाबले में जीत हासिल कर ली है। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के बर्थडे के दिन मुंबई ने 6 विकेट से जीत हासिल की। यशस्वी जायसवाल के पहले शतक की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने 7 विकेट पर 212 रन बनाये। जायसवाल ने 62 गेंद में 16 चौकों और आठ छक्कों की मदद से 124 रन की पारी खेली। वहीं मुंबई के खिलाफ इस सत्र में किसी टीम ने तीसरी बार 200 से अधिक रन बनाये हैं। मुंबई को आखिरी ओवर में 17 रन चाहिए थे। टिम डेविड ने पहली 3 गेंदों पर 3 छक्के मारकर टीम को जीत दिला दी। वानखेड़े स्टेडियम पर पहली बार 200+ के टारगेट का सफल चेज हुआ है।

वानखेड़े में सबसे ज्यादा सफल आईपीएल चेज

213 - MI बनाम RR, आज
198 - MI बनाम PBKS, 2019
196 - GT बनाम SRH, 2022
196 - DC बनाम PBKS, 2021

डेविड की तूफानी बल्लेबाजी

मुंबई इंडियंस की जीत के शिल्पकार रहे डेविड ने सिर्फ 14 गेंद में दो चौकों और पांच छक्कों की मदद से नाबाद 45 रन बनाये। मुंबई को आखिरी दो ओवर में जीत के लिये 32 रन की जरूरत थी। डेविड ने 19वें ओवर में संदीप शर्मा को जड़े एक चौके और एक छक्के समेत 15 रन बनाये। आखिरी ओवर में मुंबई को 17 रन की जरूरत थी और डेविड ने जेसन होल्डर की पहली तीन गेंदों पर तीन छक्के लगाकर टीम को चमत्कारिक जीत दिलाई और आईपीएल के इस 1000वें मैच को यादगार बना दिया। इससे पहले सूर्यकुमार यादव ने 29 गेंद में 55 रन बनाये जिसमें आठ चौके और दो छक्के शामिल थे। कैमरन ग्रीन ने 26 गेंद में 44 और तिलक वर्मा ने 21 गेंद में नाबाद 29 रन बनाये।

यशस्वी का शतक बेकार

यशस्वी जायसवाल के इस सीजन में सबसे बड़ी पारी खेलने के साथ ही सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। राजस्थान के बाकी बल्लेबाज हालांकि टिककर नहीं खेल सके लेकिन जायसवाल ने रनगति को बनाये रखा। उन्होंने जोस बटलर (18) के साथ पहले विकेट के लिये 72 रन जोड़े। बटलर ने आठवीं गेंद पर खाता खोला जबकि जायसवाल ने शुरूआती ओवरों में कैमरन ग्रीन और जोफ्रा आर्चर को छक्के जड़े। उन्होंने मेरेडिथ के एक ओवर में चार चौके लगाकर रॉयल्स को पांच ओवर में 50 रन के पार पहुंचाया।

पावरप्ले के बाद राजस्थान का स्कोर बिना किसी नुकसान के 65 रन था। बेल्जियम में कोहनी के आपरेशन के बाद लौटे आर्चर ने शुरूआत में करीब 150 की रफ्तार से गेंद डाली। पहले स्पेल में हालांकि उन्होंने दो ओवर में 21 रन दे डाले। स्पिनर पीयूष चावला ने पहले ओवर में प्रभावी गेंदबाजी की और दूसरे ओवर में बटलर का विकेट लिया। राजस्थान के कप्तान संजू सैमन 14 रन बनाकर अरशद खान का शिकार हुए। अरशद ने तीन ओवर में 39 रन देकर तीन विकेट लिये।

21 साल के जायसवाल ने 11वें ओवर में चावला को चौका लगाकर अर्धशतक पूरा किया। चावला ने देवदत्त पडिक्क्ल के रूप में दूसरा विकेट लिया। मैच शुरू होने से पहले बीसीसीआई ने आईपीएल के 1000वें मैच के उपलक्ष्य में दोनों कप्तानों रोहित शर्मा और संजू सैमसन को स्मृति चिन्ह दिये। इसके अलावा राजस्थान के मुख्य कोच कुमार संगकारा और मुंबई इंडियंस के आइकन सचिन तेंदुलकर को भी स्मृति चिन्ह दिये गए। अप्रैल 2013 में मुंबई के कप्तान बने रोहित का यह 150वां मैच था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.