Select Date:

वक्त बदल गया, जज्बात बदल गए... विज्ञापन देने वाली जिन कंपनियों ने किया था एक्स का बॉयकॉट, अब वापस लौटीं

Updated on 16-11-2024 03:18 PM
नई दिल्ली: कहते हैं कि वक्त बदलते देर नहीं लगती। जब वक्त बुरा हो तो अपने भी साथ छोड़ देते हैं। और जब अच्छा समय आता है तो दूर के लोग भी अपने बन जाते हैं। ऐसा ही कुछ इस समय दुनिया के सबसे अमीर शख्स और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के सीईओ एलन मस्क के साथ हो रहा है। किसी समय एक्स का बॉयकॉट करने वाली विज्ञापनदाता कंपनियां अब वापस एक्स पर लौट रही हैं।

अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रपति पद का चुनाव जीत चुके हैं। इस जीत में एलन मस्क की कोशिश को भी नकारा नहीं जा सकता। उन्हें उन्होंने तन, मन और धन, तीनों तरह से ट्रंप की चुनाव में सहायता की। बाद में मस्क को इसका इनाम भी मिला है। उन्हें ट्रंप ने सरकारी दक्षता विभाग (DOGE) का प्रमुख बनाया गया। इकनॉमिक टाइम्स के अनुसार जिन विज्ञापनदाताओं ने एक समय एक्स से मुंह मोड़ लिया है, वे अब फिर से विज्ञापन देने के लिए तैयार हैं।

44 बिलियन डॉलर में खरीदा था ट्विटर


मस्क ने अक्टूबर 2022 में एक्स को 44 बिलियन डॉलर में खरीदा था। उस समय इसका नाम ट्विटर होता था। इसे खरीदने के बाद मस्क इस कंपनी के सीईओ बन गए और उन्होंने कई बड़े फैसले लिए। उन्होंने आधे से ज्यादा कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया था। ट्रंप समेत कई लोगों के अकाउंट को अन-ब्लॉक किया। ब्लू सब्सक्रिप्शन सर्विस लॉन्च की। साथ ही इसका नाम ट्विटर से बदलकर एक्स कर दिया।

कम होने लगे थे सब्सक्राइबर


एलन मस्क के कई फैसलों से काफी कंपनियां नाराज हो गई थीं। कई कंपनियों ने ब्रांड की सेफ्टी का हवाला देकर विज्ञापन देने बंद कर दिए थे और इस प्लेटफॉर्म का बहिष्कार किया था। इस प्लेटफॉर्म से सब्सक्राइबर कम होने लगे थे। ऐसे में मस्क को चिंता होने लगी थी कि उन्होंने जितनी रकम से इसे खरीदा है, क्या इससे कुछ फायदा हो पाएगा या नहीं।

अमेरिकी चुनाव में ट्रंप और मस्क ने एक्स के जरिए काफी प्रचार किया था। काफी ऐसी पोस्ट थीं जो अमेरिकी चुनाव से जुड़ी थीं। ऐसे में मस्क को उम्मीद थी कि अगर ट्रंप चुनाव जीत जाते हैं तो एक्स उनके लिए फायदे का सौदा हो सकता है। और अब ऐसा ही हो रहा है।

ये बड़े ब्रांड वापस लौटे


एलन मस्क ने शुक्रवार को कहा कि वह एक्स पर विज्ञापन फिर से शुरू करने वाले प्रमुख ब्रांडों की सराहना करते हैं। खासतौर से वे ब्रांड जो शुरू में इसे छोड़कर चले गए थे। सोशल मीडिया यूजर मारियो नवाफल ने सीएनबीसी की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए एक्स पर बताया कि आईबीएम, डिज्नी, कॉमकास्ट और डिस्कवरी जैसी कंपनियों ने एक साल के बहिष्कार के बाद एक्स पर विज्ञापन फिर से शुरू कर दिया हैं।

क्या लिखा है पोस्ट में?


नवाफल ने पोस्ट में लिखा है, 'आईबीएम, डिज्नी, कॉमकास्ट, डिस्कवरी, वार्नर ब्रदर्स और लायंसगेट एंटरटेनमेंट ने कथित तौर पर लगभग एक साल के बहिष्कार के बाद विज्ञापन देने फिर से शुरू कर दिए हैं।'

मस्क ने नवाफल की पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'बस इतना कहना चाहता हूं कि हम अपने प्लेटफॉर्म पर विज्ञापन फिर से शुरू करने वाले प्रमुख ब्रांडों की बहुत सराहना करते हैं!' उन्होंने विज्ञापनदाताओं का विश्वास बहाल करने के उनके प्रयासों के लिए एक्स की सीईओ लिंडा याकारिनो और टीम के अन्य सदस्यों के प्रति आभार भी व्यक्त किया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 July 2026
नई दिल्ली: रुपये की गिरावट को थामने के लिए आरबीआई ने पिछले शुक्रवार को करीब $7 बिलियन बाजार में झोंके। यह कई महीनों में एक दिन में किया गया सबसे…
 30 July 2026
नई दिल्ली: अमेरिका के सेंट्रल बैंक फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। इससे आज घरेलू शेयर बाजार अधिकांश समय फ्लैट रहा लेकिन अंतिम क्षणों में…
 30 July 2026
नई दिल्ली: जून तिमाही के दौरान भारत से स्मार्टफोन का एक्सपोर्ट 23.4% बढ़कर $9.8 अरब पहुंच गया। अप्रैल-जून के दौरान कुल $15.2 अरब का इलेक्ट्रॉनिक शिपमेंट विदेश भेजा गया। इसमें…
 30 July 2026
नई दिल्ली: E20 पेट्रोल को लेकर चल रहे विवाद के बीच सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने फिर दोहराया है कि इस ब्लेंडेड फ्यूल का गाड़ियों की परफॉर्मेंस पर कोई…
 30 July 2026
नई दिल्ली: बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि आयुर्वेद के लिए फाइनेंशियल सर्विस सेक्टर में एंट्री का रास्ता साफ हो गया है। पतंजलि आयुर्वेद और धर्मपाल सत्यपाल ग्रुप (DS ग्रुप) ने…
 30 July 2026
नई दिल्ली: Indo-MIM ने आज शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री की। कंपनी का शेयर अपने इश्यू प्राइस से 44.95% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ। ₹485 के इश्यू प्राइस के मुकाबले कंपनी…
 30 July 2026
नई दिल्ली: E20 पेट्रोल को लेकर जारी विवाद के बीच देश में शुद्ध पेट्रोल यानी 100-ऑक्टेन प्रीमियम की बिक्री में दोगुना से ज्यादा उछाल आई है। महंगा होने के कारण…
 30 July 2026
नई दिल्ली: देश में फॉर्मल क्रेडिट तक लोगों की पहुंच पिछले नौ वर्षों में तेजी से बढ़ी है। फॉर्मल क्रेडिट का मतलब है बैंक, क्रेडिट यूनियन और कोऑपरेटिव सोसाइटी जैसी…
 30 July 2026
नई दिल्ली: Juniper Green Energy का 1,800 करोड़ रुपये का आईपीओ आज सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया। इस पर 3 अगस्त, 2026 तक बोली लगाई जा सकती है। यह 8…
Advt.