Select Date:

'टीना किसी की नहीं है...' सलमान ने लताड़ा तो खुशी से झूमे सुम्बुल के फैंस, शालीन को भी कोस रहे

Updated on 07-01-2023 07:09 PM
रिएलिटी शो 'बिग बॉस 16' का शुक्रवार का वार, सुम्बुल तौकीर खान के फैंस के लिए खुशियां ही खुशियां लेकर आया। क्योंकि इतने दिनों से वो इस दिन का इंतजार जो कर रहे थे। वो दिन, जब शालीन भनोट और टीना दत्ता की जमकर क्लास लगे। और वो दिन फाइनली आ ही गया। 6 जनवरी की वीकेंड का वार में सलमान खान फुल 'बजाओइंग' वाले मूड में थे और उन्होंने टीना दत्ता की खूब बैंड बजाई। प्रोमो देखकर लग रहा है कि आज शालीन की भी बारी आएगी। और ये सब देखकर सुम्बुल के फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। वो सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। टीना और शालीन को कह रहे हैं कि 'कर्मा इज बैक।'
Bigg Boss 16: ये शो जबसे शुरू हुआ है, तबसे ही ऐसा लग रहा था कि Tina Datta को शालीन भनोट की अटेंशन पानी थी। इसीलिए उन्होंने 'दोस्त' बन चुके शालीन और सुम्बुल को अलग कर दिया। उन्होंने सिर्फ यही नहीं किया, बल्कि ऐसा प्रोजेक्ट किया कि शालीन के पीछे सुम्बुल हाथ नहीं, नहा-धोकर पड़ी हैं। इसको लेकर खूब मुद्दा बना। कई वीकेंड का वार में बातें हुईं। यहां तक कि सुम्बुल के पापा तक ने बात की। कभी स्टेज पर आकर तो कभी फोन करके। खैर। जैसे-तैसे सुम्बुल ने खुद को संभाला, लेकिन टीना अपना गेम खेलने लगीं। एक्चुअली। टीना और शालीन दोनों ही गेम खेलने लगे। घर में ज्यादा से ज्यादा दिखने के लिए दोनों कभी लड़ाई करते तो कभी एकदम नजदीक आ जाते। अब तो घरवाले भी उनके मुंह पर कहते हैं कि दोनों नॉमिनेशन से पहले साथ आ जाते हैं, फिर झगड़ा कर लेते। दोनों ही फेक हैं और प्यार का दिखावा करके जनता को बेवकूफ बना रहे हैं।
सलमान खान ने टीना को खूब सुनाया
इस वीकेंड का वार में इसी मुद्दे को लेकर Salman Khan ने इसी वजह से टीना दत्ता की खूब बैंड बजाई। उन्होंने टीना से कहा कि वो इतनी भी नादान नहीं हैं कि उन्हें कुछ समझ नहीं आता। वो जानबूझकर शालीन के नजदीक जाती हैं और फिर उन्हें दूर भी कर देती हैं। ऐसा वो सिर्फ गेम के लिए कर रही हैं। सलमान ने कहा कि अगर वो ऐसा कर भी रही हैं तो कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन ऐसा करना है तो डंके की चोट पर करो, ना कि पब्लिक को बुद्धू बनाकर। बताया जा रहा है कि शनिवार का वार में शालीन भनोट की भी क्लास लगने वाली है, क्योंकि वो भी खुद को शरीफ और नासमझ दिखाने की कोशिश करते हैं। टीना और शालीन को लेकर कई ट्वीट वायरल हो रहे हैं, आप भी देखिए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
जब साल 2023 में 'OMG 2' रिलीज होने वाली थी, तो इसका सेंसर बोर्ड (CBFC) के साथ काफी विवाद हुआ था। फिल्म में यौन शिक्षा के साथ धार्मिक विषय को…
 17 July 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्‍ट‍िंग करियर की आख‍िरी फिल्‍म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
 17 July 2026
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
 17 July 2026
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…
 17 July 2026
आमिर खान के बाद अब उनकी एक्स-वाइफ किरण राव ने आमरण अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक का सपोर्ट किया है, और मोदी सरकार पर गुस्सा निकाला है। किरण राव ने…
 16 July 2026
क्रिस्टोफर एडवर्ड नोलन। सिनेमा की दुनिया का वो नाम, जिसका जिक्र होते ही हर आंख में चमक आ जाती है। एक ऐसे राइटर-डायरेक्‍टर-प्रोड्यूसर जिनकी फिल्‍मों को क‍िसी स्‍टारपावर की जरूर…
 16 July 2026
'लॉक अप 2' में जब से शिल्पा शिंदे ने एंट्री की है, अंदर का माहौल ही बदल गया है। पहले वह गोविंदा को लेकर उनकी पत्नी सुनीता आहूजा से उलझीं,…
 16 July 2026
सोनम वांगचुक को भूख हड़ताल पर 18 दिन पूरे हो चुके हैं, पर उनका आमरण अनशन अभी भी जारी है, जिसे लेकर आम जनता से लेकर सेलेब्स तक ने चिंता…
 16 July 2026
दिग्‍गज एक्‍टर शेखर सुमन जब से यूट्यूब पर अपना लेट-नाइट टॉक शो 'शेखर टुनाइट' लेकर आए हैं, वह लगातार सुर्ख‍ियों में हैं। मई 2026 में शुरू हुए इस शो के…
Advt.