Select Date:

टीना की मां ने श्रीजीता को भिगोकर मारा, बेटी को 'होमब्रेकर' कहने पर बोलीं- सबूत दे पाएगी?

Updated on 14-01-2023 07:59 PM
बिग बॉस 16 से श्रीजीता डे बेघर हो गई हैं। शो की शुरुआत में घर के अंदर गईं दो हफ्ते में ही बेघर हो गई थीं। इसके बाद उन्हें दोबारा वाइल्डकार्ड के तौर पर एंटर कराया गया लेकिन कुछ कमाल न कर सकीं और एक बार फिर एविक्ट हो गईं। हालांकि जितने दिन रहीं, उतने दिन कुछेक विवादित चीजें जरूर कर गईं, जिससे आज भी उस पर हलचल मची हुई है। बीते एपिसोड में आपने सुना हो तो एक्ट्रेस ने टीना दत्ता को 'घर तोड़ने वाली' बताया था। उन्होंने सौंदर्या शर्मा से कहा था कि टीना सबसे जलती हैं और पुरुषों को अटेंशन चाहती हैं। उन्होंने अपनी इनसिक्योरिटीज की वजह से कई रिलेशनशिप्स को तोड़ने की कोशिश भी की है। अब इसी पर टीना की मां मधुमिता ने रिएक्ट किया है और सबूत मांगा है।
एक नए इंटरव्यू में मधुमिता (Madumita) ने कहा कि वह बिग बॉस 16 से बाहर होने के बाद श्रीजिता (Sreejita De) से उनके बयान के बारे में पूछना चाहती हैं। उन्होंने आगे कहा कि टीना (Tina Datta) के पिता श्रीजिता के कमेंट से परेशान थे। उसने जो कहा, उसके सबूत की जरूरत थी। इन्होंने इस बात का भी खुलासा किया कि जब वो घर के अंदर गई थीं तब इस बारे में उन्होंने श्रीजिता से बात क्यों नहीं की। उन्हें लगा कि इस बारे में बात करने के लिए शो सही जगह नहीं थी। वह शो पर उनसे जवाब नहीं डानना चाहती थीं। घर के बाहर वह उनसे जवाब चाहती हैं। ऐसा बोला गया है कि टीना ने कई घर तोड़े हैं।

टीना के पापा श्रीजीता से चाहते हैं जवाब

टीना की मां ने इंडिया टुडे से बात की और कहा- श्रीजिता को कम से कम 4-5 घर दिखाना पड़ेगा सबूत के साथ। अगर टीना ने वास्तव में घर तोड़ा है तो वो लोग भी तो बाहर आएंगे ना। एक तरफ श्रीजिता कहती है कि हम दोस्त नहीं है और जब टीना पहले बोल रही है कि वो दोस्त हैं। आप तभी कमेंट कर सकते हो जब आप अच्छे दोस्त हो और एक-दूसरे से चीजें शेयर कर सकते हो। अगर मैं उसे डांटती या दो बातें सुनाई बोती तो क्या मिलता मुधए। कुछ नहीं मिलने वाा। जो जवाब उसको देना है वो बाहर आके दे। क्योंकि टीना के पिता ये जानना चाहते हैं। उस दिन से उसके पापा सच में सबूत के साथ जवाब चाहते हैं।

टीना दत्ता की मां का फूटा श्रीजीता पर गुस्सा

टीना की मां ने आगे कहा, 'उसने टीना को नीचे किया तो उसने खुद को नीचे गिराया। वो भी ऐसी बात की जिसमें एक पर्सेंट सच्चाई नहीं है। क्या बाहर आकर वो सबूत दे पाएगी? जब आपके पास कोई सबूत नहीं है तो आप ऐसा कुछ क्यों कहते हैं? फिर उसने कहा टीना ने घर तोड़ा, इसलिए उसका घर नहीं बसा। आज के समय में न जाने कितनी ही लड़कियां और लड़के हैं, जो शादी नहीं करना चाहते हैं. उन्हें अकेले रहना है। तो क्या इसका मतलब यह है कि वह (टीना) घर तोड़ने वाली है और घर नहीं बसाई है? क्या उसने (श्रीजीता) अभी तक शादी नहीं की है? उसकी शादी हो गई क्या? किसको नीचे गिराया उसने? बंगाली होकर बंगाली को नीचे गिराया।'

सौंदर्या शर्मा से श्रीजीता ने की थी टीना की बुराई

बता दें कि श्रीजिता ने सौंदर्या शर्मा से कैप्टन रूम में बीते एपिसोड में कहा था- हे भगवान। मैं इसे बहुत अच्छे से जानती हूं। इतने अच्छे से कि दुनिया का कोई इसे नहीं जान सकता। बहुत लोगों के घर तोड़ने की कोशिश की है। खुद का घर इसीलिए कभी नहीं बसा पाई अभी तक। पता है कर्मा। वह बहुत अकेली है। तीन साल पहले तक जब हमारी बात होती थी तो कहती थी कि बहुत मुश्किल है श्रीजिता प्यार पाना। एक रात हम बाहर गए थे तब मुझे समझ आया कि ये लड़की सेडिस्ट है। फिर मैंने कान पकड़ लिया कि कभी जिंदगी में न जाऊं। उसको लड़कों से कोई प्रॉब्लम नहीं है। लड़कों से सिर्फ अटेंशन चाहिए। रश्मि हो गई, इसके दो-तीन फ्रेंड्स इसे इतने अच्छे से जानते हैं कि दुनिया का कोई नहीं जानता है। अंदर इतनी जलन और नेगेटिविटी की भावना है। और ये चुगली नहीं है। मैं फैक्ट्स बता रही हूं। मैंने देखा है और तूने किया है।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
जब साल 2023 में 'OMG 2' रिलीज होने वाली थी, तो इसका सेंसर बोर्ड (CBFC) के साथ काफी विवाद हुआ था। फिल्म में यौन शिक्षा के साथ धार्मिक विषय को…
 17 July 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्‍ट‍िंग करियर की आख‍िरी फिल्‍म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
 17 July 2026
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
 17 July 2026
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…
 17 July 2026
आमिर खान के बाद अब उनकी एक्स-वाइफ किरण राव ने आमरण अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक का सपोर्ट किया है, और मोदी सरकार पर गुस्सा निकाला है। किरण राव ने…
 16 July 2026
क्रिस्टोफर एडवर्ड नोलन। सिनेमा की दुनिया का वो नाम, जिसका जिक्र होते ही हर आंख में चमक आ जाती है। एक ऐसे राइटर-डायरेक्‍टर-प्रोड्यूसर जिनकी फिल्‍मों को क‍िसी स्‍टारपावर की जरूर…
 16 July 2026
'लॉक अप 2' में जब से शिल्पा शिंदे ने एंट्री की है, अंदर का माहौल ही बदल गया है। पहले वह गोविंदा को लेकर उनकी पत्नी सुनीता आहूजा से उलझीं,…
 16 July 2026
सोनम वांगचुक को भूख हड़ताल पर 18 दिन पूरे हो चुके हैं, पर उनका आमरण अनशन अभी भी जारी है, जिसे लेकर आम जनता से लेकर सेलेब्स तक ने चिंता…
 16 July 2026
दिग्‍गज एक्‍टर शेखर सुमन जब से यूट्यूब पर अपना लेट-नाइट टॉक शो 'शेखर टुनाइट' लेकर आए हैं, वह लगातार सुर्ख‍ियों में हैं। मई 2026 में शुरू हुए इस शो के…
Advt.