श्रीनगर के लाल चौक पर तिंरगा मोदी सरकार के सुशासन की देन... संबित पात्रा ने कांग्रेस को दिया जवाब
Updated on
27-02-2023 06:19 PM
नई दिल्ली: कांग्रेस का 85वां पूर्ण अधिवेशन का आज अंतिम दिन था। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे,सांसद राहुल गांधी और सोनिया गांधी समेत कई दिग्गज इसमें शामिल रहे। सभी नेताओं ने मौजूदा मोदी सरकार को निशाने पर लिया। अब भारतीय जनता पार्टी ने भी इसका जवाब दिया है। पार्टी ने रविवार को कहा कि विपक्षी पार्टी के महाधिवेशन में उसके कई नेताओं ने दावा किया कि हिंदुस्तान बर्बाद हो गया है जबकि पूरी दुनिया देश को एक उज्ज्वल स्थान मान रही है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने यहां पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर भी तंज कसा।
कश्मीर में सुशासन मोदी सरकार की देन कश्मीर के युवाओं में तिरंगा के प्रति प्रेम पैदा करने के बारे में गांधी की टिप्पणी का जिक्र करते हुए संबित पात्रा ने कहा कि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने जम्मू-कश्मीर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नीत सरकार की ओर से हासिल की गई उपलब्धियों को स्वीकार किया। उन्होंने कहा, ‘आज अगर कश्मीर में लोगों ने अपने हाथों में तिरंगा उठाया हुआ है, लाल चौक पर तिरंगा है तो इसका कारण है सुशासन जो प्रधानमंत्री मोदी नीत सरकार ने दिया है।’ उन्होंने कहा, ‘जिस जम्मू-कश्मीर में पहले तिरंगा नहीं लहराता था,आज अगर उसी कश्मीर में कांग्रेस पार्टी को हजारों तिरंगा दिख रहे हैं तो इसके पीछे क्या कारण हैं, इसका भी राहुल गांधी जी को चिंतन करना चाहिए।’
'विश्व भारत को ब्राइट स्पॉट मान रहा आप बर्बाद बता रहे' संबित पात्रा ने कहा, ‘एक तरफ पूरा विश्व आज हिंदुस्तान को 'ब्राइट स्पॉट' कहने में लगा है वहीं कांग्रेस पार्टी, 'हिंदुस्तान बर्बाद हो गया है' जैसे विषयों को अपने भाषणों में स्थान दे रही है।’ भाजपा प्रवक्ता ने आबकारी नीति मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा आम आदमी पार्टी (आप) के नेता और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से पूछताछ को लेकर भी पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, ‘आप नेता इवेंट मैनेजमेंट के जरिए अपने भ्रष्टाचार को छिपा नहीं सकते।’ राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के बाद सिसोदिया पूछताछ के लिए सीबीआई कार्यालय पहुंचे। पात्रा ने यह भी कहा कि आप नेताओं की तरफ से प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ इस्तेमाल की गई भाषा का स्तर बेहद निचले स्तर का था। उन्होंने कहा, ‘यह घृणित है।’
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…