25 साल बाद फिर डूबेगी टाइटैनिक! थिएटर में लौट रही रोज़ और जैक की लव स्टोरी, जानिए कब?
Updated on
12-01-2023 09:22 PM
25 पहला एक फिल्म रिलीज हुई थी, जिसका नाम था 'टाइटैनिक'। इस मूवी ने 25 साल पहले सिनेमा की दुनिया में इतिहास रच दिया था। अगर ये कहें कि ऐसी मूवी पहले कभी किसी ने देखी ही नहीं थी तो ये कहना गलत नहीं होगा। गहरे समंदर में बड़ा सा जहाज... लाल बालों वाली हिरोइन... खूबसूरत स्केच करता हीरो... दोनों का प्यार... टाइटैनिक वाला पोज... डूबता जहाज... नीले मणि वाला नेकलेस... टाइटैनिक का नाम लेते ही, कई सारे सीन्स आंखों के सामने कौंधने लगते हैं। ऐसा लगता है कि ये ग्रैंड मूवी एक बार फिर से थिएटर में रिलीज हो जाए तो एक बार फिर सुनहरी यादों में गोता लगाने का मौका मिल जाए...। वैसे आपको बता दें कि फैंस को ये मौका मिलने वाला है। जी हां, जेम्स कैमरून की ये मूवी एक बार फिर सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।
Titanic 25th Anniversary: 'टाइटैनिक' की री-रिलीज के बारे में जानकारी देते हुए ट्वीट किया गया है। इसमें लिखा है, 'टाइटैनिक बिग स्क्रीन पर 4K 3D में वापस आ रही है। ये 10 फरवरी 2023 को थिएटर्स में रिलीज होगी।'हालांकि, 'टाइटैनिक' का नया पोस्टर देखने के बाद फैंस थोड़े कंफ्यूज भी हो गए हैं, क्योंकि इसमें केट विंसलेट दो अलग-अलग हेयरस्टाइल में नजर आ रही हैं। कुछ लोग पूछ रहे हैं कि ये जानबूझकर किया है या फिर गलती से ऐसा हुआ है? हालांकि, कुछ फैंस ने ही बताया है कि फोटो पुरानी ही है, बस इसे नया ट्रीटमेंट दिया गया है। एक ने बताया कि फोटो को फ्लिप किया गया है। वैसे आपको बता दें कि ये फिल्म का पुराना पोस्टर ही है, बस इसे नया कलेवर दिया गया है।
Titanic फिल्म 1997 में रिलीज हुई थी। इसके डायरेक्टर, राइटर, प्रोड्यूसर और को-एडिटर जेम्स कैमरून थे। इसकी कहानी ऐतिहासिक और फिक्शन दोनों थी, जो 'टाइटैनिक' नाम के सबसे बड़े जहाज (तब) के डूबने पर बेस्ड थी। इसमें Kate Winslet और Leonardo DiCaprio लीड रोल में थे। इनकी जबरदस्त एक्टिंग ने बॉक्स ऑफिस के रिकॉर्ड तोड़ दिए थे।
सबसे महंगी मूवी थी टाइटैनिक
टाइटैनिक उस समय की सबसे महंगी मूवी थी। इसका बजट 200 मिलियन डॉलर था और कमाई के मामले में भी इसने सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए 2.202 बिलियन का बिजनस किया था। इसने अलग-अलग कैटेगरी में 11 ऑस्कर अपने नाम किए थे।
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्टिंग करियर की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…
क्रिस्टोफर एडवर्ड नोलन। सिनेमा की दुनिया का वो नाम, जिसका जिक्र होते ही हर आंख में चमक आ जाती है। एक ऐसे राइटर-डायरेक्टर-प्रोड्यूसर जिनकी फिल्मों को किसी स्टारपावर की जरूर…