Select Date:

TMC बोली- हमारे प्रवक्ता गोखले गिरफ्तार:गुजरात पुलिस ने जयपुर एयरपोर्ट पर पकड़ा

Updated on 06-12-2022 05:54 PM

तृणमूल के राष्ट्रीय प्रवक्ता साकेत गोखले को सोमवार रात जयपुर एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया है। TMC ने आरोप लगाया कि भाजपा बदले की राजनीति में इस स्तर तक उतर आई है। पार्टी नेता डेरेक ओ ब्रायन ने भाजपा ने काह कि साकेत गोखले को गुजरात पुलिस ने इसलिए गिरफ्तार किया, क्योंकि उन्होंने मोरबी पुल हादसे पर ट्वीट किया था। तृणमूल ने गोखले के ट्वीट के बारे में जानकारी नहीं दी है।

दिल्ली से जयपुर पहुंचे, एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया- TMC
TMC के वरिष्ठ नेता डेरेक ओ ब्रायन ने ट्वीट किया कि साकेत गोखले ने सोमवार रात नई दिल्ली से राजस्थान के जयपुर के लिए उड़ान भरी थी। जयपुर एयरपोर्ट पर उन्हें गुजरात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। ब्रायन ने बताया कि मंगलवार सुबह 2 बजे, उन्होंने अपनी मां को फोन किया और बताया कि पुलिस उसे अहमदाबाद ले जा रही है और वह आज दोपहर तक अहमदाबाद पहुंच जाएंगे। पुलिस ने उसे दो मिनट का फोन करने दिया और फिर उनका फोन और सामान जब्त कर लिया।

TMC का आरोप- फर्जी केस बनाकर गिरफ्तार किया
उन्होंने कहा कि अहमदाबाद की साइबर सेल पुलिस ने गोखले के मोरबी पुल ढहने पर किए ट्वीट को लेकर फर्जी मामला बनाया है। यह सब TMC और विपक्ष को चुप नहीं करा सकता। भाजपा राजनीतिक प्रतिशोध को दूसरे स्तर पर ले जा रही है।

इस मामले में न तो भाजपा और न ही गुजरात सरकार ने अभी तक कोई प्रतिक्रिया दी है। PTI ने जयपुर एयरपोर्ट के पुलिस प्रभारी दिगपाल सिंह से संपर्क किया, तो उन्होंने कहा- मुझे कोई जानकारी नहीं है। हमें किसी ने सूचित नहीं किया।

साकेत ने कहा था- मोदी की मोरबी विजिट पर 30 करोड़ खर्च
गुजरात के मोरबी शहर में, 30 अक्टूबर को एक पुल ढह गया था, जिसमें 130 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद पीएम ने मोरबी का दौरा किया था। इस पर TMC नेता साकेत ने ट्वीट किया था। इसमें साकेत ने कहा था कि मोदी की मोरबी विजिट पर 30 करोड़ खर्च हुए।

सरकार की फैक्ट चेक यूनिट ने हाल ही में गोखले के उस ट्वीट को पिन पॉइंट किया था, जिसमें उन्होंने न्यूजपेपर के कुछ कट आउट्स को शेयर किए थे। कहा था कि RTI में खुलासा हुआ है कि पीएम की मोरबी यात्रा में 30 करोड़ रुपए खर्च हुए। न्यूज एजेंसी PIB ने ट्वीट कर कहा- यह दावा फर्जी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
 23 July 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
 23 July 2026
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
 23 July 2026
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
 23 July 2026
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
 23 July 2026
पटना: बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना में भी उसी तर्ज पर बुधवार को छात्रों ने…
 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
Advt.