Select Date:

मुनाफा कमाने के लिए आज Sun Pharma और ICICI Bank सहित इन शेयरों पर लगाएं दांव

Updated on 25-01-2024 01:02 PM
नई दिल्ली: शेयर बाजार में पिछले दो दिनों से जारी गिरावट पर कल यानी बुधवार को ब्रेक लग गया था। बाजार में वापस तेजी देखने को मिली थी।कल बीएसई सेंसेक्स में 690 अंक का उछाल आया था। बाजार में कल मेटल और जिंस और टेलीकम्युनिकेशन के शेयरों में लिवाली से बाजार में तेजी आई थी। बीएसई सेंसेक्स शुरूआती कारोबार में गिरावट के साथ खुला था, लेकिन बाद में इसमें तेजी देखने को मिली थी। कारोबार के अंत में यह 689.76 यानी 0.98 प्रतिशत उछलकर 71,060.31 अंक पर बंद हुआ था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 215.15 अंक यानी 1.01 प्रतिशत की बढ़त के साथ 21,453.95 अंक पर बंद हुआ था।

सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में टाटा स्टील सबसे ज्यादा 3.77 प्रतिशत मजबूत हुआ। इसके अलावा एचसीएल टेक (3.62 प्रतिशत), इंडसइंड बैंक (3.60 प्रतिशत), पावरग्रिड (3.34 प्रतिशत) भी मुनाफे में रहे थे। टेक महिंद्रा, हिंदुस्तान यूनिलीवर, बजाज फिनसर्व और भारतीय एयरटेल भी बढ़त के साथ बंद हुए थे। दूसरी तरफ, नुकसान में रहने वाले शेयरों में आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, एशियन पेंट्स, बजाज फाइनेंस और टीसीएस शामिल थे। इनमें 2.94 प्रतिशत तक की गिरावट आई थी। सेंसेक्स के कुल 30 में से 25 शेयर और निफ्टी के 50 शेयरों में से 43 स्टॉक्स प्रॉफिट में रहे थे। आइए जानते हैं कि आज कौन-से शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं।

इन शेयरों में दिख रही तेजी


मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने HFCL, GSPL, Elgi Equipments, Sun Pharma, Karur Vysya Bank और ICICI Bank पर तेजी का रुख दिखाया है। एमएसीडी को ट्रेडेड सिक्योरिटीज या इंडेक्स में ट्रेंड रिवर्सल के संकेत के लिए जाना जाता है। जब एमएसीडी सिग्नल लाइन को पार करता है, तो यह एक तेजी का संकेत देता है। यह दर्शाता है कि शेयर की कीमत में ऊपर की ओर गति देखी जा सकती है। इसी तरह यह मंदी का भी संकेत देता है।

इन स्टॉक्स में मंदी के संकेत


एमएसीडी (MACD) ने REC, Trident, Olectra Greentech, Kaynes Technology India, Mahindra Holiday और AIA Engineering के शेयर में मंदी का संकेत दिया है। इसका मतलब है कि अब इन शेयरों में गिरावट शुरू हो गई है।

इन शेयरों में दिख रही खरीदारी


जिन शेयरों में मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है, उनमें HFCL, Motilal Oswal, IDBI Bank, Vaibhav Global, Borosil Renewables, Indus Towers, and Sterling और Wilson Renewable Energy शामिल है। इस शेयर ने अपना 52 हफ्ते का उच्च स्तर पार कर लिया है। यह इस शेयर में तेजी का संकेत देता है।

इन स्टॉक्स में बिकवाली का दबाव


जिन शेयरों में बिकवाली का दबाव देखने को मिल रहा है, उनमें Vedant Fashion, Navin Fluorine और VIP Industries शामिल हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
 05 August 2026
नई दिल्ली: आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में थोड़ी देर में जानकारी देंगे। उससे पहले आज शेयर बाजार…
 05 August 2026
नई दिल्ली: अगर आपका किसी तरह का लोन चल रहा है तो थोड़ी देर में आपके लिए जरूरी खबर आने वाली है। नीतिगत दरों पर फैसला करने के लिए आरबीआई…
 05 August 2026
मुंबई: बेंगलुरु की हॉस्पिटल चेन चलाने वाली कंपनी मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज Manipal Health Enterprises के शेयर आज इश्यू प्राइस से 11% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। यह जहां बीएसई पर…
 01 August 2026
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
 01 August 2026
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
 01 August 2026
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
 01 August 2026
नई दिल्ली: भारत के सकल वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह में जुलाई 2026 के दौरान जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकार की ओर से शनिवार को जारी मासिक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार देश के छात्रों के लिए पढ़ाई का खर्च आसान करने के लिए एजुकेशन लोन के नियमों में बड़ी ढील देने जा रही है। सरकार का टारगेट…
Advt.