Select Date:

‘मन की बात 100’ को सफल बनाने के लिए संस्कृति मंत्रालय ने बनाई खास योजना, तीन तरह के कार्यक्रमों से सजेगी शाम

Updated on 28-04-2023 06:26 PM
नई दिल्ली : रेडियो पर पीएम मोदी के हर महीने होने वाले जनसंवाद ‘मन की बात’ के सौवें एपिसोड के मौके पर संस्कृति मंत्रालय ने उसके प्रभावों को तीन पहलों के जरिए देश के सामने रखने की योजना बनाई है। इसके तहत मंत्रालय के दो अहम विभाग भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (AASI) व नेशनल गैलरी ऑफ मार्डन आर्ट (NGMA) ने तीन कार्यक्रम तैयार किए हैं। यह जानकारी संस्कृति मंत्रालय के सचिव गोविंद मोहन ने दी। उनका कहना था कि इन कार्यक्रमों के पीछे सोच है कि पीएम मोदी द्वारा भारतीय संस्कृति, परंपरा और कला को बढ़ावा देने की कोशिशों को रेखांकित किया जा सके।
कार्यक्रम को खास बनाने के लिए है यह खास योजना
बताया गया कि पहले कार्यक्रम के तहत देश के 13 पुरातात्विक महत्व से जुड़े स्थलों पर विशेष कार्यक्रम किया जाएगा। इसमें दिल्ली के लाल क़िला व पीएम म्यूजियम, ग्वालियर का क़िला, ओड़िशा में कोर्णाक मंदिर, तेलंगाना का गोलकोंडा क़िला, तमिलनाडु का वेल्लोर क़िला, महाराष्ट्र में गेटवे ऑफ़ इंडिया, झारखंड का नवरत्नगढ़ क़िला, जम्मू का रामनगर पैलेस, यूपी का रेज़िडेंसी पैलेस, गुजरात का मोढेरा सूर्य मंदिर, असम का रंग घर, राजस्थान का चित्तौड़गढ़ क़िला शामिल हैं। यह कार्यक्रम 29 व 30 को आयोजित होंगे। इनमें इन सभी जगहों पर ‘मन की बात’ पर आधारित लाइट एंड शो आयोजित किया जाएगा। इसका सबसे बड़ा आकर्षण प्रोज़ेक्शन मैपिंग शो है, जिसमें दर्शकों को स्मारकों के ऐतिहासिक और स्थापत्य महत्व को बेहद क़रीब से जानने और समझने मौका मिलेगा। यहां मन के बात से जुड़ी फिल्में दिखाई जाएंगी। कार्यक्रम शाम को यह 5 बजे से 7 बजे तक चलेगा, जहां हर किसी के लिए एंट्री फ्री होगी। स्मारक स्थलों पर दर्शकों को ‘मन की बात’ कार्यक्रम के बीते कड़ियों को सुनने के लिए ‘ऑडियो बूथ’, इन यादों को सहेजने के लिए ‘सेल्फ़ी बूथ’ और ‘मन की बात’ कार्यक्रम के आगामी कड़ियों के लिए अपने विचारों व सुझावों को साझा करने के लिए ‘मैसेज बूथ’ जैसी सुविधाएं भी होंगी।

पेंटिंग एग्जिबिशन की जाएगी आयोजित
सचिव ने बताया कि दूसरे कार्यक्रम में मन की बात की प्रमुख थीमों पर आधारित ‘जन शक्ति’ नाम से पेंटिंग एग्जिबिशन आयोजित की जाएगी। यह पेंटिंग्स देश के जाने-माने एक दर्जन पेंटर्स व आर्टिस्ट की होंगी। इनमें मनु पारीख, माधवी पारीख, अतुल डोडिया, जी आर इराना, परेशी मेहता, विभा गलहोत्रा, जगन्नाथ पांड्या, प्रतुल दाश, मंजुनाथ कामत, आशीष पुरकायस्थ, ये सारी कृतियां नारी शक्ति, जल संरक्षण, स्वच्छ भारत, पर्यावरण, क्लाइमेट चेंज, योग, आयुर्वेद, साइंस व स्पेस और अमृत काल पर आधारित होंगी। मंत्रालय ने इन कलाकारों से तैयार कराई गई उनकी कृतियां बाकायदा खरीदी हैं। इस एग्जिबिशन के मौके पर चीफ गेस्ट के तौर पर जानी मानी आर्टिस्ट अंजोली इला मेनन भी मजूद रहेंगी।

12 कॉमिक बुक्स की एक सीरीज तैयार की गई
तीसरे कार्यक्रम के तहत मंत्रालय अमर चित्र कथा के साथ मिलकर एक नया प्रयो किया गया है, जिसमें ‘मन की बात’ पर आधारित प्रेरक कहानियों पर आधारित 12 कॉमिक बुक्स की एक सीरिज तैयार की गई हैं। इसकी पहली कॉमिक 30 अप्रैल को जारी की जाएगी। हर बुक में हर बार चार नई प्ररेक कहानियां पेश की जाएंगी। ये कॉमिक्स हिंदी, अंग्रेजी के अलावा तेलुगू, तमिल, मराठी, बंगाली, उड़िया, गुजराती, कन्नड़, असमिया, मलयालम, पंजाबी और उर्दू में भी उपलब्ध रहेंगी। संस्कृति मंत्रालय शिक्षा मंत्रालय के साथ मिलकर देश के सभी स्कूलों बच्चों के बीच इसे निशुल्क पहुंचाने पर विचार कर रहा है। केंद्रीय बोर्ड के स्कूलों के अलावा, शिक्षा मंत्रालय राज्य बोर्डों से इसके लिए बात कर रहा है। मंत्रालय ने इस परियोजना पर गत जनवरी से काम शुरू किया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
 23 July 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
 23 July 2026
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
 23 July 2026
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
 23 July 2026
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
 23 July 2026
पटना: बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना में भी उसी तर्ज पर बुधवार को छात्रों ने…
 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
Advt.