इस खतरनाक ऐस्टेरॉइड का आकार कैसा है
सिटी किलर के नाम से जाना जाने वाले इस ऐस्टरॉइड का आकार 40 से 100 मीटर के आसपास है। आकार में तो यह काफी छोटा है, लेकिन इसका रास्ता इसे खतरनाक बना रहा है। प्लेनेटरी डिफेंस ऑफिस के ईएसए प्रमुख रिचर्ड मोइसल ने बताया कि इस ऐस्टेरॉइड के बारे में असामान्य बात यह है कि इस आकार की वस्तु का पृथ्वी के इतने करीब से गुजरना काफी दुर्लभ होता है। लेकिन यह एक दशक में एक बाद किसी बड़े आकार के ऐस्टरॉइड की नजदीकी से जांच करने का एक अच्छा अवसर है। रिचर्ड मोइसल ने कहा कि इस ऐस्टरॉइड को दूरबीन की सहायता से अच्छे से देखा जा सकता है।
क्यों दिया गया 'सिटी किलर' का लेबल
1908 में रूस के साइबेरिया में स्थित तुंगुस्का में एक ऐस्टरॉइड जमीन से टकराया थआ। इसने 2000 वर्ग किलोमीटर के जंगल को चपटा कर दिया था। इसके अलावा 50000 साल पहले कोलोराडो पठार पर फ्लैगस्टाफ और विंसलो के बीच एक ऐस्टरॉइड आज के एरिजोना में टकाराया था, जिससे 0.75 मील (1.2 किलोमीटर) चौड़ा और लगभग 600 फीट (180 मीटर) गहरा गड्ढा बन गया था। जब अंतरिक्ष की चट्टानें पृथ्वी की कक्षा में प्रवेश करती हैं और भूमि से टकराती हैं तो उनका व्यापक असर देखने को मिलता है।
