Select Date:

मोदी सरकार से सस्ता सोना खरीदने का आज आखिरी मौका, 10 ग्राम सोने पर 2186 रुपये का तुरंत फायदा

Updated on 26-08-2022 06:14 PM

Sovereign Gold Bond: मोदी सरकार से सस्ता सोना खरीदने का आज आखिरी मौका है। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड के रूप में आज आप गुरुवार को बंद भाव के मुकाबले 52094 रुपये प्रति 10 ग्राम के मुकाबले 51470 रुपये में मिलेगा। अगर आप एक ग्राम सोना लेना चाहते हैं तो आपको 5,147 रुपये  देने होंगे। हालांकि, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के मुताबिक सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की दूसरी सीरीज के तहत बॉन्ड का इश्यू प्राइस (सोने की कीमत) 5,197 रुपये प्रति यूनिट (ग्राम) तय किया गया है। आइए जानें कैसे मिलेगा 624 रुपये का तुरंत फायदा..

ऐसे मिलेगा 2186 रुपये का तुरंत फायदा

अगर आप ऑनलाइन निवेश करते हैं और सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड के लिए ऑनलाइन भुगतान करते हैं तो आपको सोने की कीमत में प्रति ग्राम 50 रुपये की छूट दी जाएगी। यानी 10 ग्राम पर 500 रुपये की छूट सरकार दे रही है और गुरुवार को बंद रेट से बॉन्ड का रेट 124 रुपये कम है। इस तरह 624 रुपये का फायदा मिल रहा है और अगर सर्राफा बाजार से सोना खरीदने पर लगने वाले 3 फीसद जीएसटी को जोड़ लें तो आपको मोदी सरकार का सोना 2186 (500 रुपये डिजिटल पेमेंट पर छूट+124 रुपये कल के बंद भाव से अंतर+फिजिकल गोल्ड पर जीएसटी 1562 रुपये) रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता पड़ेगा।

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड योजना की दूसरी सीरीज 22 अगस्त को शुरू हुई और आज यानी 26 अगस्त को अंतिम दिन है। आरबीआई में पहली सीरीज इस साल 20 जून से 24 जून तक शुरू की थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 July 2026
नई दिल्ली: एशियाई बाजारों में गिरावट के बीच घरेलू शेयर बाजार आज तेजी के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 250 अंक से अधिक उछल गया जबकि नेशनल स्टॉक…
 16 July 2026
नई दिल्ली: रूसी कच्चा तेल खरीदने वाले देशों पर अमेरिका के प्रस्तावित टैरिफ से ग्लोबल ऑयल मार्केट में नई अस्थिरता आ सकती है। लेकिन, सीमित अतिरिक्त प्रोडक्शन क्षमता और जारी…
 16 July 2026
नई दिल्ली: अमेरिका के एनर्जी इंर्फोमेशन एडमिनिस्ट्रेशन (U.S. Energy Information Administration) ने बीते 10 जुलाई को समाप्त हुए सप्ताह की रिपोर्ट दे दी है। इसके मुताबिक अब अमेरकिा में क्रूड…
 16 July 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में संकट बढ़ने से एक बार फिर कच्चे तेल की कीमत में तेजी आने लगी है। इस बीच सरकार ने डीजल और एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF)…
 16 July 2026
नई दिल्‍ली: रविंद्र जी. बेंगलुरु के रहने वाले हैं। पहले वह फार्मास्युटिकल प्रोफेशनल रहे हैं। साल 2014 में वीजा की दिक्कतों के कारण उनकी जमी-जमाई नौकरी छूट गई। वह चार…
 15 July 2026
नई दिल्ली: आखिरकार आईडीबीआई बैंक में सरकारी हिस्सेदारी बेचने का रास्ता साफ हो गया है। सरकार ने कनाडा की कंपनी फेयरफैक्स होल्डिंग्स के ऑफर को मंजूरी दे दी है। सूत्रों…
 15 July 2026
नई दिल्ली: भारत सरकार ने अपनी विदेशी व्यापार नीति में बड़ा बदलाव करते हुए जबरन मजदूरी से तैयार होने वाले सामानों के आयात पर रोक लगा दी है। अब देश…
 15 July 2026
नई दिल्ली: भारत और यूके के बीच बहुप्रतीक्षित मुक्त व्यापार समझौता (FTA) आज से लागू हो रहा है। इससे भारतीय एक्सपोर्टर्स के लिए बांग्लादेश और चीन के मुकाबले बेहतर स्थिति…
 15 July 2026
नई दिल्ली: पिछले दिनों ही यह खबर आई थी कि ट्रेन के एसी डिब्बों (AC Coach) से बेडरोल आइटम्स चोरी हो रहे हैं। ट्रेन से लाखों की संख्या में कंबल…
Advt.