विप्रो का बोनस शेयर पाने का आज आखिरी मौका, 700 रुपये तक जा सकती है कीमत
Updated on
02-12-2024 04:49 PM
नई दिल्ली: देश की टॉप आईटी कंपनियों में से एक विप्रो ने प्रत्येक शेयर पर एक बोनस शेयर देने की घोषणा की है। इसके लिए 3 दिसंबर रेकॉर्ड डेट तय की गई है। चूंकि रेकॉर्ड तिथि और एक्स-डेट आमतौर पर एक ही होती है, इसलिए बोनस शेयर पाने के लिए आज कंपनी का शेयर खरीदने का आखिरी दिन है। पिछले एक साल में विप्रो के शेयरों में लगभग 40% की तेजी आई है जबकि छह महीने में यह 30% उछला है। सोमवार को शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर बीएसई पर 0.48% तेजी के साथ 580.75 रुपये पर कारोबार कर रहा था।
कंपनी ने अक्टूबर में अपनी फाइलिंग में कहा था कि पोस्टल बैलेट के माध्यम से शेयरधारकों को 1:1 के अनुपात में बोनस इक्विटी शेयर जारी करने की सिफारिश की जाती है। यानी प्रत्येक पूर्ण चुकता इक्विटी शेयर के लिए 2 रुपये का एक बोनस इक्विटी शेयर और एक बोनस जारी किया जाएगा। ट्रेंडलाइन पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, विप्रो ने 2004 से 6 बोनस जारी किए हैं। कंपनी ने 21 नवंबर को फाइलिंग में कहा था कि उसके बोर्ड ने 3 दिसंबर, 2024 रेकॉर्ड तिथि तय की है। कंपनी ने इससे पहले मार्च 2019 में 1:3 अनुपात में बोनस इश्यू जारी किया था।
कहां तक जाएगी कीमत
1:1 बोनस इश्यू का मतलब है कि कंपनी प्रत्येक शेयर के लिए एक अतिरिक्त शेयर जारी करेगी। हालांकि इसमें आपके निवेश का कुल मूल्य वही रहता है क्योंकि स्टॉक की कीमत आमतौर पर प्रचलन में शेयरों की बढ़ी हुई संख्या के हिसाब से आनुपातिक रूप से समायोजित की जाती है। इस बीच नुवामा ने विप्रो के शेयरों को बाय रेटिंग देते हुए कहा है कि इसका टारगेट प्राइस 700 रुपये कर दिया है।
नई दिल्ली: इथेनॉल मिक्स पेट्रोल यानी E20 पर सवाल उठ रहे हैं। कई लोगों ने इससे गाड़ियों का इंजन खराब होने और माइलेज प्रभावित होने का दावा किया है। सरकार…
नई दिल्ली: वाहन मालिकों के लिए अच्छी खबर है। सरकार ने वाहन मालिकों पर अनुपालन बोझ कम करने के लिए छह साल तक पुरानी प्राइवेट बीएस-6 गाडि़यों वाहनों के लिए…
नई दिल्ली: वित्तीय मामलों से जुड़ी संसद की स्थायी समिति ने पिछले हफ्ते अपनी रिपोर्ट में क्रिप्टोकरंसी सहित वर्चुअल डिजिटल असेट्स के बारे में सरकार को सेल्फ रेगुलेटरी ऑर्गनाइजेशन (SRO)…
नई दिल्ली: FMCG सेक्टर की बड़ी कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) ने आज वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही का रिजल्ट जारी किया। जून तिमाही में कंपनी के कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट…
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक समूह टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की सालाना आम बैठक (AGM) अगले महीने होनी है। लेकिन इसमें अड़चन आ सकती है।…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव कम होने से आज शुरुआती कारोबार में कच्चे तेल में गिरावट आई है। अमेरिका और ईरान ने फिलहाल एकदूसरे के ठिकानों पर हमले रोक…