Select Date:

आज HCL Tech और Coal India से दूर रहने में है भलाई, जानिए क्या है वजह

Updated on 23-02-2024 05:06 PM
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार का दिन काफी उथलपुथल वाला रहा। बाजार में शुरुआत में गिरावट रही लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही तस्वीर बदल गई। बीएसई सेंसेक्स 535 अंक की तेजी के साथ बंद हुआ जबकि निफ्टी ने अपना अब तक का उच्चतम स्तर हासिल कर लिया। मूमेंटम इंडिकेटर MACD के मुताबिक हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार को टाटा इन्वेस्टमेंट, एमटीएआर टेक्नोलॉजीज, स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज, ग्लेनमार्क फार्मा, रोसारी बायोटेक और क्राम्प्टन ग्रीव्स कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल्स के शेयरों में तेजी आ सकती है। दूसरी ओर एचसीएल टेक, कोल इंडिया, शैले होटल्स, ओरेकल फाइनेंशियल सर्विसेस सॉफ्टवेयर, जीएमआर इन्फ्रा और यूको बैंक के शेयरों में गिरावट की आशंका है।

आईटी, ऑटो और टेक शेयरों में लिवाली के जोर से गुरुवार को उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में स्थानीय शेयर बाजारों में फिर से तेजी लौट आई। इस दौरान बीएसई सेंसेक्स 535 अंक चढ़ गया, जबकि एनएसई निफ्टी ने अपना अब तक का उच्चतम स्तर हासिल कर लिया। हालांकि, बाजार में कारोबार की शुरुआत उतार-चढ़ाव भरी रही थी लेकिन सत्र के दूसरे हिस्से में इसने जोरदार वापसी की। खासकर आखिरी घंटे में चुनिंदा सेक्टर्स में भारी खरीदारी होने से बाजार चढ़ने में सफल रहा। सेंसेक्स कारोबार के अंत में 535.15 अंक यानी 0.74 प्रतिशत बढ़कर 73,158.24 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का सूचकांक निफ्टी भी 162.40 अंक यानी 0.74 प्रतिशत चढ़कर 22,217.45 अंक पर पहुंच गया। यह निफ्टी का अबतक का उच्चतम बंद स्तर है।

कल किन शेयरों में रही तेजी

सेंसेक्स की कंपनियों में से एचसीएल टेक ने सबसे अधिक 3.12 प्रतिशत तेजी रही। इसके अलावा आईटीसी, एमएंडएम और टीसीएस में भी तेजी देखी गई। टेक महिंद्रा, विप्रो, एलएंडटी और मारुति के शेयर भी बढ़त लेकर बंद हुए। दूसरी तरफ, सभी बैंकिंग शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। इंडसइंड बैंक में 1.87 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक में 1.28 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक में 1.11 प्रतिशत और एसबीआई में 0.73 प्रतिशत की गिरावट रही। इनके अलावा हिंदुस्तान यूनिलीवर, भारती एयरटेल और बजाज फाइनेंस के शेयर भी नुकसान के साथ बंद हुए। जानकारों के मुताबिक यूरो क्षेत्र के पॉजिटिव पीएमआई आंकड़ों और अमेरिकी टेक शेयरों की प्रभावशाली इनकम रिपोर्ट से उत्साहित घरेलू बाजार ने दिन के निचले स्तर से वापसी की।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
 05 August 2026
नई दिल्ली: आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में थोड़ी देर में जानकारी देंगे। उससे पहले आज शेयर बाजार…
 05 August 2026
नई दिल्ली: अगर आपका किसी तरह का लोन चल रहा है तो थोड़ी देर में आपके लिए जरूरी खबर आने वाली है। नीतिगत दरों पर फैसला करने के लिए आरबीआई…
 05 August 2026
मुंबई: बेंगलुरु की हॉस्पिटल चेन चलाने वाली कंपनी मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज Manipal Health Enterprises के शेयर आज इश्यू प्राइस से 11% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। यह जहां बीएसई पर…
 01 August 2026
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
 01 August 2026
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
 01 August 2026
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
 01 August 2026
नई दिल्ली: भारत के सकल वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह में जुलाई 2026 के दौरान जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकार की ओर से शनिवार को जारी मासिक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार देश के छात्रों के लिए पढ़ाई का खर्च आसान करने के लिए एजुकेशन लोन के नियमों में बड़ी ढील देने जा रही है। सरकार का टारगेट…
Advt.