Select Date:

आज Apollo Hospital और Indigo Paints सहित इन शेयरों में कमाई के मौके, लगा सकते हैं दांव

Updated on 14-02-2024 01:59 PM
नई दिल्‍ली: विदेशी बाजारों में मिलजुले रुझानों के बीच निवेशकों ने चुनिंदा शेयरों में लिवाली की। बैंक, वित्तीय सेवा और आईटी क्षेत्र के शेयरों में उन्‍होंने ज्‍यादा दिलचस्‍पी दिखाई। इससे मंगलवार को घरेलू शेयर बाजारों में रौनक लौट आई। बंबई शेयर बाजार (BSE) का सेंसेक्स 482 अंक से अधिक की बढ़त में रहा। बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक 482.70 अंक यानी 0.68 फीसदी बढ़कर 71,555.19 अंक पर बंद हुआ। उतार-चढ़ाव से कारोबार के दौरान सेंसेक्स 71,662.74 अंक के ऊपरी और 70,924.30 अंक के निचले स्तर तक भी गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी 127.20 अंक यानी 0.59 फीसदी बढ़कर 21,743.25 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 में से 25 शेयर बढ़त लेने में सफल रहे। जबकि निफ्टी के 50 में से 11 को छोड़कर बाकी सभी शेयरों में तेजी दर्ज की गई।

सेंसेक्स के समूह में शामिल कंपनियों में से आईसीआईसीआई बैंक में सबसे ज्‍यादा 2.46 फीसदी की तेजी रही। एक्सिस बैंक, विप्रो, कोटक महिंद्रा बैंक और एनटीपीसी भी प्रमुख रूप से लाभ में रहीं। दूसरी तरफ अल्ट्राटेक सीमेंट, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाइटन, टाटा मोटर्स और नेस्ले के शेयरों में गिरावट का रुख रहा।

इन शेयरों में दिख रही तेजी
मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने Indigo Paints, United Spirits, Apollo Hospital, Mphasis, Asian Paints और CreditAccess Grameen पर तेजी का रुख दिखाया है। एमएसीडी को ट्रेडेड सिक्योरिटीज या इंडेक्स में ट्रेंड रिवर्सल के संकेत के लिए जाना जाता है। जब एमएसीडी सिग्नल लाइन को पार करता है, तो यह एक तेजी का संकेत देता है। यह दर्शाता है कि शेयर की कीमत में ऊपर की ओर गति देखी जा सकती है। इसी तरह यह मंदी का भी संकेत देता है।

इन स्टॉक्स में मंदी के संकेत
एमएसीडी (MACD) ने Bombay Burmah, NHPC, Delhivery, RattanIndia Enterprises, GIC और IDBI Bank के शेयर में मंदी का संकेत दिया है। इसका मतलब है कि अब इन शेयरों में गिरावट शुरू हो गई है।

इन शेयरों में दिख रही खरीदारी
जिन शेयरों में मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है, उनमें Cipla, Apollo Hospital, Bajaj Auto, RIL और Dr Reddy's Laboratories शामिल है। इस शेयर ने अपना 52 हफ्ते का उच्च स्तर पार कर लिया है। यह इस शेयर में तेजी का संकेत देता है।

इन स्टॉक्स में बिकवाली का दबाव
जिन शेयरों में बिकवाली का दबाव देखने को मिल रहा है, उनमें Paytm, Orient Electric, Polyplex Corporation, Rajesh Exports, Vinati Organics, Deepak Fertilisers और Vedant Fashions शामिल हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
 05 August 2026
नई दिल्ली: आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में थोड़ी देर में जानकारी देंगे। उससे पहले आज शेयर बाजार…
 05 August 2026
नई दिल्ली: अगर आपका किसी तरह का लोन चल रहा है तो थोड़ी देर में आपके लिए जरूरी खबर आने वाली है। नीतिगत दरों पर फैसला करने के लिए आरबीआई…
 05 August 2026
मुंबई: बेंगलुरु की हॉस्पिटल चेन चलाने वाली कंपनी मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज Manipal Health Enterprises के शेयर आज इश्यू प्राइस से 11% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। यह जहां बीएसई पर…
 01 August 2026
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
 01 August 2026
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
 01 August 2026
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
 01 August 2026
नई दिल्ली: भारत के सकल वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह में जुलाई 2026 के दौरान जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकार की ओर से शनिवार को जारी मासिक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार देश के छात्रों के लिए पढ़ाई का खर्च आसान करने के लिए एजुकेशन लोन के नियमों में बड़ी ढील देने जा रही है। सरकार का टारगेट…
Advt.