आज Hindustan Zinc सहित इन शेयरों में दिख रही तेजी, मुनाफा कमाने के लिए लगाएं दांव
Updated on
20-01-2023 07:20 PM
नई दिल्ली: शेयर बाजार में दो दिन की तेजी के बाद गुरुवार को गिरावट आई और बीएसई सेंसेक्स 187 अंक से अधिक टूटकर बंद हुआ था। वैश्विक बाजार में कमजोर रुख के साथ विदेशी संस्थागत निवेशकों की पूंजी निकासी से बाजार नुकसान में रहा था। अमेरिका में कमजोर उपभोक्ता आंकड़े और केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के नीति-निर्माताओं के नीतिगत दर को लेकर आक्रामक बयान से बाजार नीचे आया था। डॉलर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर में गिरावट से भी घरेलू बाजार पर असर पड़ा। तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 187.31 अंक की गिरावट के साथ 60,858.43 अंक पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान यह 329.19 अंक तक लुढ़क गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 57.50 अंक यानी 0.32 प्रतिशत की गिरावट के साथ 18,107.85 अंक पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के शेयरों में एशियन पेंट्स सबसे ज्यादा 2.64 प्रतिशत नुकसान में रहा था। कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ दिसंबर तिमाही में 6.4 प्रतिशत बढ़कर 1,097.06 करोड़ रुपये रहा था। इसके अलावा टाटा मोटर्स, इंडसइंड बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, टाइटन, अल्ट्राटेक सीमेंट और नेस्ले इंडिया प्रमुख रूप से नुकसान में रहे थे। दूसरी तरफ, लाभ में रहने वाले शेयरों में टाटा स्टील, पावरग्रिड, टेक महिंद्रा, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक और लार्सन एंड टुब्रो शामिल थे। इनमें 0.73 प्रतिशत तक की तेजी रही थी। आइए जानते हैं कि आज कौन-से शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं।
इन शेयरों में दिख रही तेजी
मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने Usha Martin, ONGC, HDFC Bank और Mahindra Lifespace Developers पर तेजी का रुख दिखाया है। एमएसीडी को ट्रेडेड सिक्योरिटीज या इंडेक्स में ट्रेंड रिवर्सल के संकेत के लिए जाना जाता है। जब एमएसीडी सिग्नल लाइन को पार करता है, तो यह एक तेजी का संकेत देता है। यह दर्शाता है कि शेयर की कीमत में ऊपर की ओर गति देखी जा सकती है। इसी तरह यह मंदी का भी संकेत देता है।
इन शेयरों में मंदी का संकेत
एमएसीडी (MACD) ने IndusInd Bank, Ashok Leyland, Orient Paper, Rallis India और JSW Steel के शेयर में मंदी का संकेत दिया है। इसका मतलब है कि अब इन शेयरों में गिरावट शुरू हो गई है।
इन शेयरों में दिख रही खरीदारी
जिन शेयरों में मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है, उनमें Usha Martin, Hindustan Zinc, IIFL Wealth, Mahindra CIE और Swan Energy शामिल है। इन शेयरों ने अपना 52 हफ्ते का उच्च स्तर पार कर लिया है। यह इस शेयर में तेजी का संकेत देता है।
इन शेयरों में है बिकवाली का दबाव
जिन शेयरों में बिकवाली का दबाव दिखाई दे रहा है, उनमें Alok Industries, Relaxo Footwear, Quess Corp और Piramal Pharma शामिल हैं। इन शेयरों में काफी अधिक बिकवाली देखने को मिल रही है। इन शेयरों ने 52 हफ्ते का न्यूनतम स्तर दर्ज किया है। यह इन शेयरों में मंदी का संकेत है।
नई दिल्ली: भारत के स्मार्टफोन बाजार में जून तिमाही (Q1) के दौरान सालाना आधार पर 10% की भारी गिरावट दर्ज की गई है। साल 2023 की जनवरी-मार्च तिमाही के बाद…
नई दिल्ली: एंप्लॉयीज प्रॉविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) ने पीएफ (PF) अंशदान में कंपनियों की ओर से की गई देर से जुड़े पुराने विवादों और मुकदमों के जल्द निपटारे के लिए…
नई दिल्ली: वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों का इंतजार कर रहे लोगों के लिए एक बुरी खबर है। भारत और रूस की पार्टनरशिप वाली कंपनी किनेट रेलवे सॉल्यूशंस (Kinet Railway Solutions)…
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण फारस की खाड़ी (Persian Gulf) से होने वाले तरलीकृत प्राकृतिक गैस (LNG) के निर्यात में भारी कमी आई है।…
नई दिल्ली: इनकम टैक्स विभाग ने चालू वित्त वर्ष (2026-27) के लिए कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स (CII) बढ़ा दिया है। इसका इस्तेमाल जमीन-जायदाद (प्रॉपर्टी), शेयर और गहने बेचने पर होने वाले…
नई दिल्ली: सैटकॉम के क्षेत्र में एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक को कड़ी टक्कर मिलने वाली है। स्पेस रेगुलेटर IN-SPACe ने रिलायंस जियो के लगभग 1,600 लो अर्थ ऑर्बिट (LEO)…
नई दिल्ली: यह कहानी है मुंबई के रहने वाले अमन सेन की। उन्होंने लीक से हटकर अपना खुद का रास्ता बनाया। कॉलेज की पढ़ाई बीच में ही छोड़कर उन्होंने कारोबार…