आज Vadilal Industries समेत इन शेयरों में दिख रही तेजी, क्या लगाएंगे दांव
Updated on
03-05-2024 02:07 PM
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजारों में गुरुवार को तेजी लौटी थी। बीएसई सेंसेक्स 128 अंक की बढ़त में रहा था। अप्रैल में जीएसटी संग्रह के रिकॉर्ड स्तर, मैन्यूफैक्चरिंग के आंकड़े सकारात्मक रहने और विदेशी संस्थागत निवेशकों के पूंजी प्रवाह से निवेशकों की धारणा मजबूत हुई। तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 128.33 अंक यानी 0.17 फीसदी की बढ़त के साथ 74,611.11 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 329.65 अंक तक चढ़ गया था। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी 43.35 अंक यानी 0.19 फीसदी की बढ़त के साथ 22,648.20 अंक पर पहुंच गया था।
सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में पावरग्रिड, एशियन पेंट्स, टाटा मोटर्स, टाटा स्टील, एनटीपीसी, सन फार्मा, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और जेएसडब्ल्यू स्टील प्रमुख रूप से फायदे में रही थीं। दूसरी तरफ कोटक महिंद्रा बैंक में सबसे ज्यादा गिरावट आई। वहीं, निजी क्षेत्र के तीसरे सबसे बड़े बैंक आईसीआईसीआई बैंक का शेयर एक प्रतिशत से अधिक नीचे आया। इसके अलावा भारती एयरटेल, एक्सिस बैंक, विप्रो और इंडसइंड बैंक प्रमुख रूप से नुकसान में रही थीं।
इन शेयरों में दिख रही तेजी
मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने Vadilal Industries, BASF India, M&M, Oberoi Realty और Sanofi India पर तेजी का रुख दिखाया है। एमएसीडी को ट्रेडेड सिक्योरिटीज या इंडेक्स में ट्रेंड रिवर्सल के संकेत के लिए जाना जाता है। जब एमएसीडी सिग्नल लाइन को पार करता है, तो यह एक तेजी का संकेत देता है। यह दर्शाता है कि शेयर की कीमत में ऊपर की ओर गति देखी जा सकती है। इसी तरह यह मंदी का भी संकेत देता है।
इन स्टॉक्स में मंदी के संकेत
एमएसीडी (MACD) ने Honeywell Automation, Data Patterns, KPI Green Energy, Godrej Properties और Senco Gold के शेयर में मंदी का संकेत दिया है। इसका मतलब है कि अब इन शेयरों में गिरावट शुरू हो गई है।
इन शेयरों में दिख रही खरीदारी
जिन शेयरों में मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है, उनमें REC, Raymond, KFin Technologies, Carborundum Universal, Trent, Ashok Leyland और Triveni Turbine शामिल हैं। इन शेयर ने अपना 52 हफ्ते का उच्च स्तर पार कर लिया है। यह इन शेयर में तेजी का संकेत देता है।
इन स्टॉक्स में बिकवाली का दबाव
जिन शेयरों में बिकवाली का दबाव देखने को मिल रहा है, उनमें Kotak Bank शामिल हैं।
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…