आज ऑयल इंडिया, जेके सीमेंट सहित इन शेयरों में रहेगा एक्शन, न चूकें मौकाC
Updated on
31-01-2024 01:39 PM
नई दिल्ली: एक दिन की जोरदार तेजी के बाद शेयर बाजार में मंगलवार को दोबारा नरमी लौटी आई थी। चौतरफा मुनाफावसूली से बीएसई का सेंसेक्स 801.67 अंक यानी 1.11 फीसदी की गिरावट के साथ 71,139.90 अंक पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान एक समय यह 865.85 अंक तक लुढ़क गया था। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी 215.50 अंक यानी 0.99 फीसदी लुढ़ककर 21,522.10 अंक पर बंद हुआ था। मुख्य रूप से रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईटीसी और बजाज फाइनेंस में बिकवाली से बाजार नीचे आया।
सेंसेक्स की 30 कंपनियों में बजाज फाइनेंस को बिकवाली की सबसे ज्यादा मार पड़ी। यह 5.03 फीसदी नीचे आया। तिमाही परिणाम बाजार उम्मीद के अनुरूप नहीं होने से कंपनी के शेयर में गिरावट आई। इसके अलावा टाइटन, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फिनसर्व, रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईटीसी और एनटीपीसी प्रमुख रूप से नुकसान में रहीं। दूसरी तरफ फायदे में रहने वाले शेयरों में टाटा मोटर्स, भारतीय स्टेट बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, पावर ग्रिड, टेक महिंद्रा और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज शामिल थे।
इन शेयरों में दिख रही तेजी मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने Apar Industries, Oil India, Jamna Auto, KSB, ACC और JK Cement पर तेजी का रुख दिखाया है। एमएसीडी को ट्रेडेड सिक्योरिटीज या इंडेक्स में ट्रेंड रिवर्सल के संकेत के लिए जाना जाता है। जब एमएसीडी सिग्नल लाइन को पार करता है, तो यह एक तेजी का संकेत देता है। यह दर्शाता है कि शेयर की कीमत में ऊपर की ओर गति देखी जा सकती है। इसी तरह यह मंदी का भी संकेत देता है।इन स्टॉक्स में मंदी के संकेत एमएसीडी (MACD) ने ITI, Aster DM Healthcare, Sapphire Foods, Gujarat Gas, Westlife Foodworld और V-Guard Industries के शेयर में मंदी का संकेत दिया है। इसका मतलब है कि अब इन शेयरों में गिरावट शुरू हो गई है।
इन शेयरों में दिख रही खरीदारी जिन शेयरों में मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है, उनमें BPCL, Bajaj Auto, Power Grid, Hero MotoCorp, Infosys और ONGC शामिल हैं। इन शेयरों ने अपना 52 हफ्ते का उच्च स्तर पार कर लिया है। यह इन शेयरों में तेजी का संकेत देता है।
नई दिल्ली: आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में थोड़ी देर में जानकारी देंगे। उससे पहले आज शेयर बाजार…
मुंबई: बेंगलुरु की हॉस्पिटल चेन चलाने वाली कंपनी मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज Manipal Health Enterprises के शेयर आज इश्यू प्राइस से 11% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। यह जहां बीएसई पर…
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…