Select Date:

आज एक और डेब्यू होगा! क्या ईशान की जगह रहेगी बरकरार, कैसी होगी दूसरे टेस्ट में भारत की प्लेइंग इलेवन?

Updated on 20-07-2023 02:17 PM
पोर्ट ऑफ स्पेन: वेस्टइंडीज के खिलाफ आज से शुरू हो रहे दूसरे और आखिरी क्रिकेट टेस्ट में भारतीय टीम की नजरें ‘क्लीन स्वीप’ पर होंगी। मुकाबला शाम 7.30 बजे शुरू हो जाएगा, जिसका लाइव टेलीकास्ट जियो सिनेमा, फैनकोड और डीडी स्पोर्ट्स पर होगा। क्वींस पार्क ओवल पर भारत ने 13 टेस्ट खेले हैं और तीन में जीत हासिल की है। यह मैच दोनों टीमों के बीच सौवां टेस्ट भी है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा है कि यह बड़ा मौका है और उनकी टीम पहले मैच की तरह अपना दबदबा बनाए रखने का प्रयास करेगी। डोमिनिका में पहले मैच में भारत ने एक पारी और 141 रन से जीत दर्ज की थी। इस टेस्ट के बाद भारत को अब दिसंबर-जनवरी में ही साउथ अफ्रीका दौरे पर टेस्ट खेलना है। रहाणे को पूरा फायदा उठाना होगा क्योंकि साउथ अफ्रीका दौरे से पहले श्रेयस अय्यर भी फिट हो जाएंगे।
अक्षर को मिलेगा मौका!
पहला मैच तीन दिन के भीतर ही जीतने वाली टीम में ज्यादा बदलाव की गुंजाइश तो नहीं है, लेकिन देखना होगा कि खराब प्रदर्शन कर रहे तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट को फिर मौका मिलता है या नहीं। इकतीस वर्ष के उनादकट ने 13 साल में तीन ही टेस्ट खेले हैं। डोमिनिका में उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला और उन्होंने नौ ओवर ही डाले। एक बार फिर पिच टर्निंग होने की संभावना है, भारतीय टीम ऐसे में उनादकट की जगह एक और स्पिनर के तौर पर अक्षर पटेल को उतार सकती है। रोहित शर्मा मुकेश कुमार को भी परखना चाहेंगे। लाल बॉल से कमाल करने वाले मुकेश अगर खेलेंगे तो उनके लिए शार्दुल ठाकुर को जगह बनानी होगी, लेकिन फिलहाल इसकी संभावना कम ही नजर आती है।
भारत की संभावित प्लेइंग XI: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमान गिल, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, रविंद्र जाडेजा, ईशान किशन (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, जयदेव उनादकट, मोहम्मद सिराज

वेस्टइंडीज की संभावित प्लेइंग XI:
 क्रेग ब्रेथवेट (कप्तान), तेजनारायण चंद्रपॉल, एलिक अथानाज, जर्मेन ब्लैकवुड, किर्क मैकेंजी, जोशुआ डीसिल्वा (विकेटकीपर), जेसन होल्डर, केविन सिंक्लेयर, अल्जारी जोसफ, केमार रोच, शेनॉन ग्रैब्रियल

पिच और मौसम
क्वींस पार्क ओवल की पिच पर हमेशा प्रतिस्पर्धी मुकाबला देखने को मिला है। पेस बोलर्स को यहां पिच से मदद मिलती रही है। पिछले पांच वर्षों से यहां कोई टेस्ट मैच नहीं खेला गया है। इस टेस्ट के पांचों दिन बारिश से प्रभावित रहने का पूर्वानुमान है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.