आज वर्ल्ड कप में नंबर-2 और 3 की टक्कर, इन 11 खिलाड़ियों के साथ उतरेंगी न्यूजीलैंड-साउथ अफ्रीका की टीमें
Updated on
01-11-2023 02:14 PM
पुणे: सेमीफाइनल में प्रवेश के प्रबल दावेदार न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका वर्ल्ड कप के मैच में आज आमने-सामने होंगे। यह दोनों टीमों के बल्लेबाजों के बीच का बड़ा मुकाबला होगा। मौजूदा वर्ल्ड कप के अधिकांश मुकाबले एकतरफा रहे हैं, लेकिन अगर दो करीबी मुकाबले चुने जाएं तो चेन्नै में साउथ अफ्रीका की पाकिस्तान पर एक विकेट से जीत और न्यूजीलैंड तथा ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया रोमांचक मैच था, जिसमें 388 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड टीम पांच रन पीछे रह गई।
दोनों टीमों के एक्स फैक्टरसाउथ अफ्रीका के क्विंटन डीकॉक तीन शतक समेत 431 रन बना चुके हैं। वहीं युवा रचिन रविंद्र ने न्यूजीलैंड के लिए 406 रन बना लिए हैं, उनके हवाई शॉट्स देखने लायक होते हैं। इसके अलावा वह अच्छे स्पिनर होने के कारण संपूर्ण पैकेज हैं। वहीं साउथ अफ्रीका के पास अगर पावर हिटर हेनरिक क्लासेन हैं तो न्यूजीलैंड के पास जिमी नीशम हैं। डेविड मिलर साउथ अफ्रीका के लिए एक्स फैक्टर हैं तो डेरिल मिचेल न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी को गहराई देते हैं। एडेन मार्करम की तुलना ग्लेन फिलिप्स से हो सकती है क्योंकि शानदार बल्लेबाज होने के साथ दोनों उम्दा स्पिनर भी हैं। गेंदबाजी में साउथ अफ्रीका को कागिसो रबाडा के फिट होने की उम्मीद होगी जो पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेल सके थे।
न्यूजीलैड को जीत की ज्यादा जरूरत दोनों टीमें सेमीफाइनल में प्रवेश की दावेदार हैं। न्यूजीलैंड के छह मैचों में आठ अंक हैं। लगातार चार जीत के बाद दो लगातार मैच उसने गंवाए हैं। सेमीफाइनल के लिए दावा मजबूत करने के लिए उसे जीत की दरकार है। यहां उसकी हार से अफगानिस्तान (छह अंक) और पाकिस्तान (छह अंक) के लिए रास्ते खुल सकते हैं। यदि कीवी टीम इसके बाद बाकी दो मैच भी गंवा देगी तो वह सेमीफाइनल की दौड़ से पहले ही बाहर हो सकती है। दूसरी ओर साउथ अफ्रीका (छह मैचों में 10 अंक) के जीतने पर 12 अंक हो जाएंगे और वह भी भारत के साथ सेमीफाइनल में अपनी जगह लगभग पक्की कर लेगा।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…