आज Archean Chemical और HPCL समेत ये शेयर कराएंगे कमाई, दिख रही तेजी
Updated on
12-04-2024 01:40 PM
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार ईद के मौके पर गुरुवार को बंद थे। इसके पहले बुधवार को दलाल स्ट्रीट में तेजी लौटी थी। बीएसई सेंसेक्स 354 अंक चढ़कर पहली बार 75,000 अंक के ऊपर बंद हुआ था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा था। मुख्य रूप से एफएमसीजी, एनर्जी और मेटल शेयरों में लाभ से बाजार में तेजी आई थी। तीस शेयरों वाला सेंसेक्स 354.45 अंक यानी 0.47 फीसदी की बढ़त के साथ अपने अब तक के सबसे ऊंचे स्तर 75,038.15 अंक पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान एक समय यह 421.44 अंक की तेजी के साथ 75,105.14 अंक के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था। एनएसई निफ्टी भी 111.05 अंक यानी 0.49 फीसदी की बढ़त के साथ 22,753.80 अंक के अपने अब तक के उच्चतम स्तर पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान यह 132.95 अंक उछलकर 22,775.70 अंक की रिकॉर्ड ऊंचाई तक चला गया था।
सेंसेक्स के शेयरों में आईटीसी, कोटक महिंद्रा बैंक, भारती एयरटेल, भारतीय स्टेट बैंक, एशियन पेंट्स, टेक महिंद्रा, रिलायंस इंडस्ट्रीज और नेस्ले प्रमुख रूप से लाभ में रहे थे। दूसरी तरफ नुकसान में रहने वाले शेयरों में मारुति, एचडीएफसी बैंक, लार्सन एंड टुब्रो और महिंद्रा एंड महिंद्रा शामिल थे।
इन शेयरों में दिख रही तेजी
मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने Archean Chemical, HPCL, Vinati Organics, Bata India, Medplus Health और Tata Consumer पर तेजी का रुख दिखाया है। एमएसीडी को ट्रेडेड सिक्योरिटीज या इंडेक्स में ट्रेंड रिवर्सल के संकेत के लिए जाना जाता है। जब एमएसीडी सिग्नल लाइन को पार करता है, तो यह एक तेजी का संकेत देता है। यह दर्शाता है कि शेयर की कीमत में ऊपर की ओर गति देखी जा सकती है। इसी तरह यह मंदी का भी संकेत देता है।
इन स्टॉक्स में मंदी के संकेत
एमएसीडी (MACD) ने REC, Titan Company, Granules India, Astral Poly Tech, Union Bank India और Gillette India के शेयर में मंदी का संकेत दिया है। इसका मतलब है कि अब इन शेयरों में गिरावट शुरू हो गई है।
इन शेयरों में दिख रही खरीदारी
जिन शेयरों में मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है, उनमें Eicher Motors, ICICI Bank, NTPC और M&M शामिल हैं। इन शेयर ने अपना 52 हफ्ते का उच्च स्तर पार कर लिया है। यह इन शेयर में तेजी का संकेत देता है।
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…